Netflix Best Thriller Movies: नेटफ्लिक्स पर देखें ये 5 थ्रिलर मूवीज, टॉप है IMDb रेटिंग; हर सीन बढ़ाएगा सस्पेंस!

Netflix Best Thriller Movies: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप थ्रिलर फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी टॉप है. वहीं इन थ्रिलर फिल्मों में आपको एक से बढ़कर एक खतरनाक ट्विस्ट देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

netflix top 5 thriller movies
1 / 6

विज्ञापन

तलवार

तलवार2 / 6

साल 2015 में आई इरफान खान की ये थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में 2008 में हुए नोएडा के डबल मर्डर केस को दिखाया गया है. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है. इसकी स्टाकास्ट की बात करें तो इसमें इरफान खान के साथ-साथ कोंकणा सेन शर्मा और नीरज काबी लीड रोल में हैं. फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

बदला

बदला3 / 6

तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन स्टारर 'बदला' साल 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भी क्राइम और थ्रिलर पर आधारित कहानी को दिखाया गया है. फिल्म के क्लाइमैक्स में इतना तगड़ा ट्विस्ट है कि आपका भी दिमाग घूम जाएगा. इसकी आईएमडीब रेटिंग 7.8 है. इस फिल्म में तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन के साथ-साथ अमृता सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं.

इत्तेफाक

इत्तेफाक4 / 6

साल 2017 में रिलीज हुई अक्षय खन्ना की इस फिल्म में भी सस्पेंस, थ्रिलर और क्राइम से भरे सीन्स हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय खन्ना के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं. अभय चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है.

विज्ञापन

जाने जान

जाने जान5 / 6

करीना कपूर की ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की टॉप थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में करीना कपूर के साथ-साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा लीड रोल में हैं. वहीं सौरभ सचदेवा भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है.

इक्का

इक्का6 / 6

अक्षय खन्ना और सनी देओल की ये लेटेस्ट फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही फैंस का दिल जीत लिया है. इसका क्लाइमैक्स आपके दिमाग के तोते उड़ा देगा. फिल्म में अक्षय खन्ना और सनी देओल के साथ-साथ दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख भी मुख्य भूमिका में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग अभी 5.8 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन