वो एक्ट्रेस जो 67 की उम्र में टॉप हसीनाओं को दे रही टक्कर! 'प्रधान' बन OTT पर जमाई धाक; पहचाना?

Birthday Special: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जो सालों से ऑडियंस के दिलों पर छाई हुई हैं. अपनी एक्टिंग और अपने टैलेंट के दम पर ये हसीनाएं बॉलीवुड में राज कर रही हैं. आज हम एक ऐसी हसीना की बात कर रहे हैं जो 67 की उम्र में भी अपने से छोटी हसीनाओं को टक्कर दे रही हैं. चलिए जानते हैं हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.

neena gupta (5)
1 / 6

विज्ञापन

नीना गुप्ता का 67वां जन्मदिन

नीना गुप्ता का 67वां जन्मदिन2 / 6

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का नाम नीना गुप्ता है. आज एक्ट्रेस अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं. सालों से इंडस्ट्री में छाने वालीं नीना गुप्ता आज भी इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. ओटीटी हो या बड़ा पर्दा, हर जगह अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करती आ रही हैं.

विज्ञापन

शुरुआती करियर में इन फिल्मों में किया काम

शुरुआती करियर में इन फिल्मों में किया काम3 / 6

नीना गुप्ता ने साल 1982 में आई 'गांधी' फिल्म में महात्मा गांधी की भतीजी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. वहीं इसके बाद साल 1985 में एक्ट्रेस ने 'खानदान' टीवी सीरियल में काम किया और इस शो से वो टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस बन गईं.

टीवी की दुनिया में भी छोड़ी छाप

टीवी की दुनिया में भी छोड़ी छाप4 / 6

टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद नीना गुप्ता ने कुछ और सीरियल्स किए और ऑडियंस के दिलों पर छा गईं. इनमें 'यात्रा' और 'गुलजार की मिर्जा गालिब' जैसी सीरियल्स शामिल हैं. इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने करियर को आगे बढ़ाया.

विज्ञापन

इन फिल्मों से ऑडियंस का जीता दिल

इन फिल्मों से ऑडियंस का जीता दिल5 / 6

उन्होंने 'मंडी', 'रिहाई', 'इन कस्टडी', 'सूरज का सातवां घोड़ा' और 'दृष्टि' जैसी फिल्मों से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई. इसके बाद एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं. वहीं साल 2018 में उनका करियर फिर चमका. इस साल उनकी 'बधाई हो' फिल्म रिलीज हुई थी.

OTT पर भी छाईं एक्ट्रेस

OTT पर भी छाईं एक्ट्रेस6 / 6

'बधाई हो' में नीना गुप्ता ने एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी. वहीं इसके बाद प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज 'पंचायत' में एक्ट्रेस प्रधान मंजू देवी के किरदार में नजर आईं. ये किरदार इतना फेमस हुआ कि वो OTT पर भी छा गईं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन