Sushant Singh Rajput ही नहीं...इन 5 सितारों की मौत पर भी हुआ था भारी हंगामा, आज भी दफन पड़े हैं अनसुलझे केस

Mysterious Bollywood Celebrity Deaths: आज ही के दिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने पूरे देश को हिला दिया था. उनकी रहस्यमई मौत से आजतक पर्दा नहीं उठा है. लेकिन यह बॉलीवुड में पहला केस नहीं है. इससे पहले भी कई सितारों की मौत पर ऐसा ही हंगामा हो चुका है. आइए जानते हैं.

mysterious bollywood celebrity deaths,
1 / 13
mysterious bollywood celebrity deaths,

सुशांत सिंह राजपूत केस को तो सोशल मीडिया ने नेशनल न्यूज बना दिया था. लेकिन उनसे पहले इन 5 सितारों की मौत ने बिना इंटरनेट के भी खूब सुर्खियां बटोरी थी. फिर भी आजतक उनकी मौत किसी बड़े रहस्य से कम नहीं है.  

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत2 / 13

आज से 5 साल पहले आज ही के दिन 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी आखिरी सांस ली. उनकी मौत से पूरी इंडस्ट्री में कोराहम मच गया. फैंस के दवाब के कारण बॉलीवुड के कई सितारे इन्वेस्टिगेशन के राडार पर आए. मीडिया ट्रायल्स में भी लोग बुरी तरह फंसे. फिर भी सुशांत की मौत आजतक रहस्य बनी हुई है.

विज्ञापन

अन्य बॉलीवुड सितारों की मौत

 अन्य बॉलीवुड सितारों की मौत3 / 13

सुशांत पहले ऐसे एक्टर नहीं थे. उनके अलावा ये 5 सिलेब्रिटीज और हैं, जिनकी मौत से जुड़े कई सवाल आज भी अनसुलझे हैं. आइए जानते हैं इन 5 फेमस लोगों के बारे में, जिन्हें बड़े पर्दे पर देखा, लेकिन अचानक हुई मौतों ने सबकुछ खत्म कर दिया.

दिव्या भारती

दिव्या भारती4 / 13

दिव्या भारती 90 के दशक में उभरती हुई कलाकार थीं. महज 19 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली थी. मगर ये शौहरत ज्यादा दिन तक टिक ना सकी और 5 अप्रैल 1993 को अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

अनसुलझी कहानी

अनसुलझी कहानी5 / 13

उनकी मौत को लेकर साजिश, हत्या और आत्महत्या जैसे कई कयास लगाए गए. मुंबई पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला और साल 1998 में इस केस को एक 'दुर्घटना' (Accidental Fall) मानकर बंद कर दिया गया, लेकिन फैंस के मन में आज भी संदेह बरकरार है.

श्रीदेवी

श्रीदेवी6 / 13

भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल के कमरे में हुई थी. फॉरेंसिक रिपोर्ट में मौत का कारण बाथटब में 'दुर्भावनावश दुर्घटनावश डूबना' (Accidental Drowning) बताया गया.

विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत रहस्यमई पहेली

श्रीदेवी की मौत रहस्यमई पहेली 7 / 13

अचानक हुई मौत पर भारतीय मीडिया और फैंस के बीच कई दिनों तक तरह-तरह की थ्योरीज़ चलती रहीं. लेकिन कई लोग आज भी उनकी मौत को रहस्यमई पहेली मानते हैं.

जिया खान

जिया खान8 / 13

फिल्म 'निशब्द' और 'गजनी' फेम जिया खान 3 जून 2013 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाई गई थीं. पुलिस को मिले 6 पन्नों के सुसाइड नोट के आधार पर उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा.

विज्ञापन

जिया की मां ने लगाए कई आरोप

जिया की मां ने लगाए कई आरोप9 / 13

एक्ट्रेस जिया की मां ने इसे मर्डर बताते हुए सालों तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी. कोर्ट ने अंततः सूरज पंचोली को बरी कर दिया, लेकिन जिया की मौत के पीछे के कई सवाल हमेशा के लिए दफन हो गए.

परवीन बाबी

परवीन बाबी10 / 13

बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन कही जाने वाली परवीन बाबी की लाश भी 22 जनवरी 2005 को उनके मुंबई स्थित फ्लैट से बरामद हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अपने आखिरी दिनों में दुनिया से पूरी तरह कट चुकीं थीं.

विज्ञापन

मौत का कारण

मौत का कारण11 / 13

डॉक्टरों के मुताबिक परवीन बाबी की मौत भूख और अंगों के काम न करने के कारण हुई थी, लेकिन उनके मानसिक स्वास्थ्य (सिजोफ्रेनिया) और अकेलेपन के पीछे छिपे बॉलीवुड के कड़वे सच आज भी एक रहस्य हैं.

गुरु दत्त

गुरु दत्त12 / 13

बॉलीवुड के महान निर्देशक और अभिनेता गुरु दत्त की फिल्में आज भी कल्ट क्लासिक मानी जाती हैं. लेकिन उनकी मौत आज भी रहस्यों से घिरी हुई है. 10 अक्टूबर 1964 को महज 39 वर्ष की उम्र में अपने किराए के घर में मृत पाए गए थे.

विज्ञापन

गुरु दत्त की रहस्यमई मौत

गुरु दत्त की रहस्यमई मौत13 / 13

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरु दत्त की मौत अत्यधिक मात्रा में नींद की गोलियां और शराब के मिश्रण के कारण हुई थी. वे अपनी व्यक्तिगत जिंदगी और वैवाहिक रिश्ते को लेकर काफी तनाव में थे. लेकिन आज तक यह पूरी तरह साफ नहीं हो सका कि उन्होंने जानबूझकर आत्महत्या की थी या अनजाने में दवा की ओवरडोज हो गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन