MX Player पर फ्री में देखें 20 एपिसोड्स की ये क्राइम-थ्रिलर, वीकेंड बिंज के लिए है परफेक्ट!

MX Player Trending Series: अगर आप फ्री में सीरीज देखना चाहते हैं तो एमएक्स प्लेयर की ट्रेंडिंग सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.

mx player trending series
1 / 6

MX Player Trending Series: एमएक्स प्लेयर पर एक से बढ़कर एक सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. आज हम आपको 20 एपिसोड्स की सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं. बिंज वॉच के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है. चलिए जानते हैं हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

एमएक्स प्लेयर पर छाई ये सीरीज

एमएक्स प्लेयर पर छाई ये सीरीज2 / 6

एमएक्स प्लेयर पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज का नाम 'अब होगा हिसाब' है. इस सीरीज के 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं हर सीजन में 10 एपिसोड्स हैं. 20 एपिसोड्स की इस सीरीज को आप फ्री में एमएक्स प्लेयर पर बिंज वॉच कर सकते हैं. एमएक्स प्लेयर पर ये सीरीज दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी पंजाब के युवाओं के कनाडा जाने और अवैध मानव तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे सीरीज में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. बॉबी मनोचा और बंटी मनोचा की पर्सनल लाइफ के किस्से भी इस सीरीज में देखने को मिलते हैं.

ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर कहानी

ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर कहानी4 / 6

इस सीरीज के पहले सीजन पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया, जिसके बाद मेकर्स ने दूसरे सीजन को भी रिलीज कर दिया है. अब दोनों ही सीजन्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. अगर आप भी थ्रिलर और सस्पेंस से भरी कहानियां देखना चाहते हैं तो इसे अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 6

सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहीर शेख, अविनाश मिश्रा, संजय कपूर और मौनी रॉय लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी इन सितारों की खूब तारीफ की जा रही है.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

'अब होगा हिसाब' की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 5.7 है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सीरीज में शाहीर शेख और मौनी रॉय की केमिस्ट्री को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन