MX Player पर फ्री में देखें 10 एपिसोड्स की ये लेटेस्ट सीरीज, रिलीज होते ही बनी टॉप ट्रेंडिंग

MX Player Top Trending Series: अगर आप फ्री में ओटीटी पर धमाकेदार सीरीज देखना चाहते हैं तो एमएक्स प्लेयर की टॉप ट्रेंडिंग सीरीज को अपनी लिस्ट में ऐड कर लें. 10 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज में टीवी सितारों से लेकर फिल्मी सितारों तक शामिल हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं?

ab hoga hisaab trending number 1 on mx player
1 / 7

विज्ञापन

एमएक्स प्लेयर की ट्रेंडिंग सीरीज

एमएक्स प्लेयर की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 7

एमएक्स प्लेयर पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज का नाम 'अब होगा हिसाब' है. शाहीर शेख और मौनी रॉय स्टारर ये सीरीज 18 जून को रिलीज हुई है और आते ही ये एमएक्स प्लेयर पर तहलका मचाने लगी.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 7

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक ऐसे गैरकानूनी गैंग पर आधारित है जो अवैध अंगों की तस्करी करता है. वहीं जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे ये एक बदले की कहानी बन जाती है.

हर एपिसोड में मिलेगा ट्विस्ट

हर एपिसोड में मिलेगा ट्विस्ट4 / 7

'अब होगा हिसाब' सीरीज के हर एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलता है जो कहानी को बदल देता है. वहीं हर एपिसोड के आखिर में एक बड़ा सस्पेंस भी छुपा है, जो आपको पूरी सीरीज देखने पर मजबूर करता है.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 7

एमएक्स प्लेयर की इस ट्रेंडिंग सीरीज में टीवी से लेकर फिल्मी सितारे शामिल हैं. इनमें शाहीर शेख, मौनी रॉय, संजय कपूर, निमरित कौर अहलूवालिया और अविनाश मिश्रा शामिल हैं. इन सभी सितारों ने सीरीज में बेहतरीन एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है.

एमएक्स प्लेयर पर बनी नंबर 1

एमएक्स प्लेयर पर बनी नंबर 16 / 7

वहीं स्टार्स की एक्टिंग और सीरीज की कहानी की वजह से ही ये सीरीज रिलीज होते ही एमएक्स प्लेयर पर पहले नंबर पर छा गई है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

एमएक्स प्लेयर की इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है. वहीं इस सीरीज की खास बात ये है कि इसे आप एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं. वीकेंड पर घर बैठकर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज बेस्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन