‘The Family Man 4’ से लेकर ‘Panchayat 5’ तक, OTT पर आने वाली हैं ये बड़ी फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

ओटीटी लवर्स के लिए साल 2026 काफी खास होने वाला है. इस साल कई बड़ी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. आज हम उन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं इसके बारे में.

upcoming series film
1 / 7

आपको ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखना पसंद है, तो साल 2026 आपके लिए काफी बेस्ट होने वाला है. दरअसल इस साल कई मजेदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट के बारे में.

विज्ञापन

मां का सम

मां का सम2 / 7

लिस्ट में पहला नाम 'मां का सम' सीरीज का आता है. यह एक फैमिली ड्रामा सीरीज है, जिसमें मनोज सिंह, इश्मीत कोहली और पूजा बनर्जी अहम भूमिका में नजर आ रही है. यह सीरीज बीते दिन यानी 3 अप्रैल 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

पंचायत सीजन 5

पंचायत सीजन 53 / 7

दूसरे नंबर पर 'पंचायत सीजन 5' का नाम मौजूद है. यह एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, संविका, फैसल मलिक, चंदन राय, मीना गुप्ता, रघुबीर यादव जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. हालांकि अभी तक इस सीरीज की ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है. लेकिन इस सीरीज का नया सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर 2026 में रिलीज किया जाएगा.

टोस्टर

टोस्टर4 / 7

तीसरे नंबर पर राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' का नाम मौजूद है. इस फिल्म का निर्देशन विवेक दास चौधरी ने किया है. 'टोस्टर' फिल्म 15 अप्रैल 2026 को रिलीज की जाएगी. आप इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

मटका किंग

मटका किंग5 / 7

चौथे नंबर पर 'मटका किंग' सीरीज का नाम शुमार है, इस मूवी में साल 1960 के दशक की कहानी दिखाई गई है, जो सट्टेबाजी की दुनिया को उजागर करता है. यह सीरीज 17 अप्रैल, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी.

मां बहन

मां बहन6 / 7

पांचवें स्थान पर माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की मच अवेटेड फिल्म 'मां बहन' का नाम आता है. यह एक डार्क कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जिसे नेटफ्लिक्स पर साल 2026 में स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

द फैमिली मैन सीजन 4

द फैमिली मैन सीजन 47 / 7

लिस्ट में आखिरी नाम 'द फैमिली मैन सीजन 4' का आता है. इस सीरीज के पहले 3 सीजन लोगों को खूब पसंद आए थे. इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के साथ शारिब हाशमी और प्रियामणि नजर आने वाली है. इस सीरीज को लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस सीरीज की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज को साल 2026-27 तक रिलीज कर दिया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन