Films To Watch In Theatre: इस वीकेंड थिएटर्स में देखें ये 7 फिल्में, 2 के बीच तो शुक्रवार को होगा महाक्लैश!

Movies To Watch in Theatre This Week: सिनेमा लवर्स के लिए थिएटर्स में एक से बढ़कर एक फिल्में लगी हुई हैं. वहीं 2 फिल्में इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही हैं. अगर आप भी वीकेंड पर मूवी डेट प्लान कर रहे हैं तो इन फिल्मों को अपनी लिस्ट में ऐड कर लें. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.

Films To Watch In Theatre
1 / 8

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल2 / 8

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में छाई हुई है. इस फिल्म को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, राजपाल यादव और रवीना टंडन जैसे कई सितारे शामिल हैं.

विज्ञापन

कॉकटेल 2

कॉकटेल 23 / 8

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं इस फिल्म में आपको प्यार और दोस्ती की कहानी देखने को मिलेगी.

अल्फा

अल्फा4 / 8

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म इस शुक्रवार यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इसमें आलिया भट्ट के साथ-साथ शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं. वहीं इस वीकेंड सिनेमाघरों में देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

बेबी डू डाई डू

बेबी डू डाई डू5 / 8

हुमा कुरैशी की ये एक्शन फिल्म भी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कड़ी टक्कर आलिया भट्ट की अल्फा से देखने को मिलेगी. वहीं इस वीक आप इस फिल्म का मजा भी थिएटर्स में उठा सकते हैं.

टॉय स्टोरी 5

टॉय स्टोरी 56 / 8

हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म 'टॉय स्टोरी 5' भी थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. इस वीक सिनेमाघरों में देखने के लिए ये एक परफेक्ट फिल्म है. वहीं इस फिल्म को आप बच्चों के साथ भी देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा

मैं वापस आऊंगा7 / 8

दिलजीत दोसांझ स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में प्यार और इमोशन्स की कहानी देखने को मिलेगी. इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में हैं.

मां इंटी बंगारम

मां इंटी बंगारम8 / 8

समांथा रुथ प्रभु की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस साउथ फिल्म को आप इस हफ्ते सिनेमाघरों में देख सकते हैं. 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. वहीं समांथा रुथ प्रभु की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन