तलाक के बाद मौनी रॉय का ग्लैमरस अवतार, शॉर्ट ड्रेस में दिए किलर पोज; वेकेशन फोटोज हुईं वायरल

Mouni Roy Vacation Photos: टीवी से बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वालीं मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है.

Mouni Roy Vacation Photos
1 / 6

Mouni Roy Vacation Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चाओं में आ गई हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट वेकेशन लुक के लिए चर्चाओं में हैं. सोशल मीडिया पर मौनी रॉय का लुक काफी वायरल हो रहा है. फैंस उनके लुक को खूब पसंद भी कर रहे हैं. चलिए एक्ट्रेस के वेकेशन लुक पर एक नजर डालते हैं.  

विज्ञापन

गोवा में वेकेशन मना रहीं मौनी रॉय

गोवा में वेकेशन मना रहीं मौनी रॉय2 / 6

मौनी रॉय इन दिनों गोवा में सेल्फ क्वालिटी टाइम को एन्जॉय कर रही हैं. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौनी रॉय ने वेकेशन के कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जो मिनटों में वायरल भी हो गए हैं. फोटोज में एक्ट्रेस अकेले ही वेकेशन एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं. वहीं अपने किलर लुक्स से मौनी रॉय ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

विज्ञापन

ग्लैमरस अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

ग्लैमरस अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस3 / 6

वेकेशन फोटोज में मौनी रॉय ने ब्राउन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है. इसके साथ ही हाथों में एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर के बैंगल्स कैरी किए हैं. मौनी ने अपने कानों में भी गोल्डन कलर के ईयररिंग्स पहने हुए हैं. ओपन हेयर में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. वहीं फोटोज में एक्ट्रेस की दिलकश अदाओं ने हर किसी का दिल जीत लिया है.

कैप्शन ने खींचा ध्यान

कैप्शन ने खींचा ध्यान4 / 6

मौनी रॉय ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में खास नोट लिखा है. एक्ट्रेस ने फोटोज के कैप्शन में सनसेट और सॉनेट जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया है. सॉनेट शब्द को कविता में इस्तेमाल किया जाता है और इस शब्द का मतलब सुंदरता और गहरे इमोशन्स होते हैं. फोटोज के साथ-साथ अब एक्ट्रेस की पोस्ट का कैप्शन भी चर्चाओं में आ गया है.

विज्ञापन

फोटोज पर फिदा हुए फैंस

फोटोज पर फिदा हुए फैंस5 / 6

एक्ट्रेस की फोटोज पर उनके फैंस प्यार बरसा रहे हैं. फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्त भी उनके इस लुक पर फिदा हो गए हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. शिवांगी जोशी और अर्जुन बिजलानी ने मौनी रॉय के फोटोज पर इमोजी शेयर कर प्यार लुटाया है.

मई में हुआ था एक्ट्रेस का तलाक

मई में हुआ था एक्ट्रेस का तलाक6 / 6

बता दें सूरज नांबियार के साथ मौनी रॉय का तलाक मई 2026 में हो गया था. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर अपने पति से अलग होने की बात कही थी. वहीं अब एक्ट्रेस अपनी सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं. तलाक के बाद एक्ट्रेस खुद को वेकेशन के जरिए हील कर रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन