2 घंटे 38 मिनट की ये रोमांटिक फिल्म, जिसमें दिखा एकतरफा इश्क का दर्द, उम्रभर इंतजार करता रहा इंट्रोवर्ट आशिक
South Indian Romantic Drama Movies: अगर आप रोमांटिक फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो तृषा कृष्णन की यह फिल्म आपके लिए ही बनी है. इसमें विजय सेतुपति ने कमाल का रोल किया है. एक तरफा इश्क को लेकर इसकी कहानी बेहद खूबसूरत है.

South Indian Romantic Drama Movies: अगर आप रोमांटिक फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो तृषा कृष्णन की यह फिल्म आपके लिए ही बनी है. इसमें विजय सेतुपति ने कमाल का रोल किया है. एक तरफा इश्क को लेकर इसकी कहानी बेहद खूबसूरत है.
रोमांटिक फिल्मों का क्रेज
2 / 8अगर आप रोमांटिक फिल्में देखना पसंद करते हैं तो टॉलीवुड की यह फिल्म आपको काफी पसंद आ सकती है. इसमें एकतरफा इश्क के बारे में बताया गया है. आइए जानते हैं.
कौन सी है रोमांटिक फिल्म?
3 / 8इस रोमांटिक फिल्म का नाम है- 96. इसमें एकतरफा इश्क की तड़प और दर्द को बखूबी दिखाया गया है, जिसको तृषा और विजय दोनों ने बड़े अच्छे से दिखाया है. इसे देखकर आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे.
इंट्रोवर्ट आशिक का दर्द
4 / 8फिल्म का नायक 'राम' एक ऐसा किरदार है जो 22 साल बाद भी अपनी स्कूल की प्रेमिका को भूल नहीं पाया है. उसकी खामोशी, उसका शर्माना और उसका जानू के दुपट्टे को आज भी संभाल कर रखना, एक सच्चे इंट्रोवर्ट आशिक की भावनाओं को बखूबी दर्शाता है.
उम्रभर का इंतजार
5 / 8यह फिल्म दिखाती है कि कैसे कुछ लोग जिंदगी में आगे तो बढ़ जाते हैं, लेकिन उनका दिल उसी एक मोड़ पर ठहरा रहता है. राम ने शादी नहीं की और वह अपनी यादों के सहारे ही पूरी जिंदगी बिताने के लिए तैयार है.
दर्दभरा क्लाइमैक्स और सच्चा प्यार
6 / 8इस फिल्म का अंत को मिलन नहीं, बल्कि दूर होने का कड़वा सच है. इसमें एयरपोर्ट का आखिरी सीन आपका दिल भर देगा. फिल्म के क्लाइमैक्स को देखकर दर्शकों को काफी तकलीफ होती है.
म्यूजिक और सिंपल कहानी में दम
7 / 8इसमें कोई बेवजह की सीन नहीं बल्कि खूबसूरत म्यूजिक के साथ सिंपल कहानी है, जो हर किसी का दिल जीत सकती है. हर किसी ने कभी न कभी काथले काथले गाना जरूर सुना होगा.
कहां देखें यह पूरी मूवी?
8 / 8इस पूरी फिल्म को आप YouTube पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. इसको 8.5 IMDb रेटिंग मिली है. 2 घंटे 38 मिनट की इस फिल्म को आज भी दर्शकों का बहुत सारा प्यार मिलता है.