90s का वो सुपरहिट सीरियल, जिसे देखने के लिए रविवार को खाली हो जाती थीं सड़कें, हमेशा टॉप पर रहती थी TRP

Most Popular 90s TV Show: पुराने जमाने में कई ऐसे मजेदार सीरीयल्स थे, जिन्हें देखने के लिए भीड़ लग जाती थी. ऐसा ही वो पुराना शो, जिसके लिए कुछ लोगों ने हिंदी पढ़ना-समझना सीखा. वहीं रविवार को इस टीवी शो के लिए सड़के खाली हो जाती थीं.

Chandrakanta TV serial
1 / 8
Chandrakanta TV serial

Most Popular 90s TV Show: पुराने जमाने में कई ऐसे मजेदार सीरीयल्स थे, जिन्हें देखने के लिए भीड़ लग जाती थी. ऐसा ही वो पुराना शो, जिसके लिए कुछ लोगों ने हिंदी पढ़ना-समझना सीखा. वहीं रविवार को इस टीवी शो के लिए सड़के खाली हो जाती थीं.  

विज्ञापन

90s का वो सुपरहिट सीरियल

 90s का वो सुपरहिट सीरियल2 / 8

पुराने जमाने की कई फिल्म और टीवी शोज आज भी बहुत फेमस हैं. उस समय इन टीवी शोज का बड़ा क्रेज हुआ करता था. ऐसा ही एक शो था, जिसका प्रसारण रविवार को होता, और उस वक्त सड़कें खाली हो जातीं.

विज्ञापन

कौन सा है सीरियल?

कौन सा है सीरियल?3 / 8

इस पुराने सीरियल का नाम है- 'चंद्रकांता' (Chandrakanta), जो दूरदर्शन पर आता था. इस टीवी शो को टेलीविजन के इतिहास में सबसे बड़े कल्ट क्लासिक के रूप में गिना जाता है.

कब आता था यह टीवी शो?

कब आता था यह टीवी शो?4 / 8

चंद्रकांता 1994-1996 में रविवार सुबह 9 बजे दूरदर्शन चैनल पर आता था. उस दौरान लोग इस सीरियल को देखने के लिए अपना सारा काम छोड़ देते थे. सड़के बिल्कुल सुनसान हो जाती थीं.

विज्ञापन

चंद्रकांता के अनोखे किरदार

चंद्रकांता के अनोखे किरदार5 / 8

चंद्रकांता अपनी शानदार कहानी के अलावा सीरियल में मौजूद किरदारों की वजह से भी खूब फेमस हुआ. क्रूर सिंह, चंद्रकांता, वीरेंद्र सिंह, बद्रीनाथ, सोमनाथ जैसे किरदार आज भी फेमस हैं.

इरफान खान का डेब्यू

इरफान खान का डेब्यू6 / 8

बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन चंद्रकांता में बॉलीवुड सुपरस्टार इरफान खान ने भी भूमिका निभाई थी. उन्होंने 2 जुड़वा भाई बद्रीनाथ और सोमनाथ का किरदार निभाया था, जिसकी वजह से उनका करियर मजबूत हुआ.

विज्ञापन

फैंटेसी और जादू की दुनिया

 फैंटेसी और जादू की दुनिया 7 / 8

यह सीरियल देवकी नंदन खत्री की मशहूर उपन्यास पर आधारित था, जिसे खूब प्यार मिला. बता दें कि पहली बार भारतीय दर्शकों ने टीवी पर 'अय्यारी' (रूप बदलने की कला) और 'तिलिस्म' (जादुई भूलभुलैया) जैसी चीजें देखी थीं. शो के स्पेशल इफेक्ट्स उस समय के हिसाब से काफी एडवांस्ड माने जाते थे.

हाई रहती थी TRP

 हाई रहती थी TRP8 / 8

चंद्रकांता सीरियल की TRP हमेशा हाई रहती थी. लोग इसे बहुत पसंद करते थे. फिर भी यह शो हमेशा विवादों से घिरा रहा. दूरदर्शन के साथ अनबन और कानूनी लड़ाई के कारण इसे बीच में ही बंद कर दिया गया था, जिससे लाखों प्रशंसक नाराज हुए थे. बाद में इसे फिर से शुरू किया गया, लेकिन पहले जैसा जादू नहीं रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन