पिता 80s के सुपरस्टार, पर बेटे का फिल्मी करियर निकला 'फुस्सी बम', ये है बॉलीवुड का सबसे बड़ा फ्लॉप स्टार किड

Greatest Flop Star Kids Bollywood: जब पिता सुपरस्टार निकल जाए और बेटा पीछे रह जाए, तो लोग उसे ताने देने के लिए तुरंत आ जाते हैं. ऐसा ही कुछ हाल इस स्टार किड का भी है, जिसने 18 फिल्में की लेकिन उनमें से सिर्फ 1 ही हिट हो पाई.

Greatest Flop Star Kids Bollywood
1 / 8
Greatest Flop Star Kids Bollywood

डिस्को डांस से मशहूर हुए मिथुन चक्रवर्ती, 80s के दौर में सुपरस्टार थे. उनके डांस मूव्स आज भी कल्ट क्लासिक हैं. लेकिन बड़े सुपरस्टार का बेटा बॉलीवुड में अपनी पकड़ नहीं बना पाया. बॉलीवुड में कई फिल्में करने के बाद भी करियर ऊंचा नहीं उठा.  

विज्ञापन

80s के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती

80s के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती2 / 8

80s के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती अपने एक्टिंग और डांस के लिए पूरे भारत में फेमस हैं. बच्चा बच्चा उनके डिस्को डांसर वाले गाने पर डांस करता है. लेकिन इतनी उपलब्धि मिलने के बावजूद उनके बड़े बेटे महाक्षय (मिमोह) चक्रवर्ती का फिल्मी सफर काफी मायूसी से भरा रहा.

विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती के बेटा

मिथुन चक्रवर्ती के बेटा3 / 8

मिथुन चक्रवर्ती का बेटा मिमोह या महाक्षय चक्रवर्ती ने लगभग 18 फिल्में बनाईं. लेकिन उनमें से सिर्फ एक ही फिल्म हिट हो पाई. उनका फिल्मी करियर उनके पिता की तरह हिट नहीं रहा. आइए जानते हैं उनके करियर से जुड़ी खास बातें.

महाक्षय चक्रवर्ती का डेब्यू

महाक्षय चक्रवर्ती का डेब्यू4 / 8

मिमोह ने साल 2008 में फिल्म 'जिमी' से बॉलीवुड में एक मुख्य अभिनेता के तौर पर कदम रखा था. मिथुन के बेटे होने के कारण इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कमजोर कहानी और खराब अभिनय के कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई.

विज्ञापन

लगातार फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड

लगातार फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड5 / 8

बता दें कि अपनी पहली फिल्म के बाद मिमोह ने 'द मर्डरर' (2011), 'हॉन्टेड 3D' (2011), 'लूटे' (2011), 'इश्केदारियां' (2015) और 'जोगीरा सारा रा रा' (2023) जैसी फिल्मों में काम किया. इनमें से विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D' को छोड़कर उनकी लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं.

'हॉन्टेड 3D- रिटर्न्स' को मिली कामयाबी

'हॉन्टेड 3D- रिटर्न्स' को मिली कामयाबी6 / 8

अभी 'हॉन्टेड 3D- रिटर्न्स' आई, जिसमें उन्हें फिर से कामयाबी मिली. महाक्लैश में उनकी फिल्म विनर बनीं. महाक्षय की इस फिल्म के सामने इम्तियाज अली और कंगना रनौत जैसे बड़े कलाकारों की फिल्में थी, लेकिन सबको पीछे करते हुए एक्टर की फिल्म सबसे ज्यादा सुर्खियों में है. कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

विज्ञापन

मिमोह से बने महाक्षय

मिमोह से बने महाक्षय7 / 8

जब शुरुआती दौर में 'मिमोह' नाम से फिल्में नहीं चलीं, तो उन्होंने अपना नाम बदलकर अपना असली नाम 'महाक्षय चक्रवर्ती' इस्तेमाल करना शुरू किया. इसके बावजूद उनके फिल्मी करियर को कोई खास रफ्तार नहीं मिल सकी. हालांकि, इस वक्त उनकी हॉन्टेड 3D फिल्म का दूसरा भाग काफी अच्छा रिस्पॉन्स कर रही है.

ओटीटी पर आजमाई किस्मत

ओटीटी पर आजमाई किस्मत8 / 8

मुख्य अभिनेता के तौर पर सफलता न मिलने के बाद, महाक्षय ने वेब सीरीज और फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स करना शुरू किया. वे कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' (2021) और अनुपम खेर की 'द वेक्सीन वॉर' (2023) जैसी फिल्मों में छोटे किरदारों में नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन