Mirzapur The Movie Teaser X Reaction: अली फजल और पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' का टीजर रिलीज हो चुका है. अब फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. वहीं टीजर में पुराने सितारों के साथ-साथ नए चेहरे भी भौकाल मचाते दिखाई दिए. वहीं टीजर देखकर एक्स पर भी फैंस अपने रिएक्शन शेयर करने लगे हैं.
'मिर्जापुर द मूवी' के टीजर ने मचाया तहलका

2 / 7
'मिर्जापुर द मूवी' के टीजर ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा के साथ-साथ रवि किशन और 'फुलेरा' के 'सचिव जी' यानी जितेंद्र कुमार भी भौकाल मचाते दिखाई देंगे.
'मिर्जापुर द मूवी' का टीजर देख क्या बोले फैंस?

3 / 7
फिल्म के टीजर को देखते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. वहीं एक्स पर फैंस का रिएक्शन भी सामने आ गया है. एक यूजर ने लिखा, 'मिर्जापुर द मूवी एक सुनामी है. क्या शानदार टीजर है, कमाल ही कर दिया. दूसरे यूजर ने लिखा, 'भौकाल एक नए अवतार में वापस आ गया है. इसकी रिलीज डेट का इंतजार ही नहीं हो पा रहा है.'
टीजर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

4 / 7
तीसरे यूजर ने लिखा, 'मिर्जापुर द मूवी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं. टीजर ने हमें जाने-पहचाने किरदारों से रूबरू कराया. वहीं कहानी में अब नए किरदारों की भी एंट्री देखने को मिलेगी. टीजर में रवि किशन बेहद मजेदार लगे.'
नए और पुराने किरदारों ने बांधा समां

5 / 7
चौथे यूजर ने लिखा, 'मिर्जापुर द मूवी के टीजर में किरदारों का पुराना अंदाज बेकरार रखता है. कालीन भैया और गुड्डू भैया की दमदार एंट्री ने तहलका मचा दिया. नए किरदार भी दिलचस्प लगते हैं और कहानी में ताजगी लाते हैं.'
सिनेमाघरों में छाएगी फिल्म

6 / 7
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'टीजर कमाल का लगा. ओटीटी के बाद अब ये सिनेमाघरों में भी तहलका मचाएगी. वहीं इस फिल्म के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आ जाएगी. टीजर ने और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.'
कब रिलीज होगी फिल्म?

7 / 7
'मिर्जापुर द मूवी' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल के साथ-साथ जितेंद्र कुमार और रवि किशन भी लीड रोल में हैं.