2 घंटे 8 मिनट की वो फिल्म, जिसने OTT नहीं... थिएटर में मचाया तहलका! इंस्पायरिंग है कहानी

Trending Movie: फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में ऐसी होती हैं जो ओटीटी पर आने से पहले ही सुपरहिट हो जाती हैं. आज हम एक ऐसी ही ट्रेंडिंग फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. 2 घंटे 8 मिनट की इस फिल्म में आपको इंस्पायरिंग कहानी देखने को मिलेगी. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं.

michael movie (13)
1 / 8

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?

क्या है फिल्म का नाम?2 / 8

सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम 'माइकल' है. माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' को सिनेमाघरों में काफी प्यार मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी चारों तरफ इस फिल्म के ही चर्चे हो रहे हैं.

विज्ञापन

माइकल जैक्सन से जुड़ी कहानी

माइकल जैक्सन से जुड़ी कहानी3 / 8

24 अप्रैल को भारत में रिलीज हुई इस फिल्म में माइकल जैक्सन की लाइफ से जुड़ी कहानियों को दिखाया गया है, जो आपको इंस्पायर करती है. फिल्म से जुड़े कुछ सीन्स ऐसे हैं जो आपको इमोशनल कर देते हैं. वहीं फिल्म के सितारों ने भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया.

किसने निभाया माइकल जैक्सन का किरदार?

किसने निभाया माइकल जैक्सन का किरदार?4 / 8

फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार जाफर जैक्सन ने निभाया है. फिल्म की खास बात ये है कि माइकल जैक्सन का किरदार निभाने वाले जाफर जैक्सन भी जैक्सन फैमिली से ही हैं. दरअसल जाफर जैक्सन माइकल जैक्सन के भतीजे हैं.

विज्ञापन

खूबसूरती से निभाया किरदार

खूबसूरती से निभाया किरदार5 / 8

जाफर जैक्सन ने अपने अंकल का किरदार बड़े पर्दे पर इतनी खूबसूरती से उतारा है कि एक पल के लिए भी नहीं लगता कि ये जाफर हैं. हर सीन में सिर्फ और सिर्फ माइकल जैक्सन की ही झलक देखने को मिलती है.

पर्सनल लाइफ के बारे में दिखाए खास सीन

पर्सनल लाइफ के बारे में दिखाए खास सीन6 / 8

फिल्म में दिखाए डांस और सिंगिंग सीन्स को देखकर लगता है कि आप रियल में माइकल जैक्सन का कॉन्सर्ट अटैंड कर रहे हैं. 'माइकल' में माइकल जैक्सन की पर्सनल लाइफ और उनके पिता संग विवादों के बारे में डिटेल में दिखाया गया है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 8

वहीं फिल्म में स्टार कास्ट की बात करें तो यंग माइकल जैक्सन का किरदार जुलियानो वाल्डी ने बखूबी निभाया है. माइकल जैक्सन के पिता का किरदार कोलमैन डोमिंगो और माता का किरदार निया लॉन्ग ने निभाया है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है.

मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन8 / 8

'माइकल' को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म ने भारत में अब तक 21.15 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.40 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 13% रही. वहीं 5वें दिन फिल्म के शोज 2,783 रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन