करण जौहर से ईशा अंबानी तक, Met Gala 2026 में इन 7 सितारों के लुक ने ढाया कहर; देखें PHOTOS

Met Gala 2026: मेट गाला 2026 का आगाज हो गया है. अब एक बार फिर रेड कार्पेट पर सेलेब्स के फैशन लुक्स और वायरल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे. इस बार मेट गाला 2026 में करण जौहर ने भी डेब्यू किया है. करण जौहर के साथ-साथ कई सेलेब्स के लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. चलिए सेलेब्स के लुक्स पर एक नजर डालते हैं.

met gala 2026
1 / 8

विज्ञापन

करण जौहर

करण जौहर2 / 8

करण जौहर के मेट गाला 2026 में डेब्यू के लिए मनीष मल्होत्रा ने उनके लिए खास आउटफिट डिजाइन किया. करण जौहर के आउटफिट पर राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स बनीं नजर आईं.वहीं फिल्ममेकर ने लगभग छह फीट लंबी हैंड पेंटेड केप कैरी की और उसके ऊपर पावर-शोल्डर वाली विंटेज जैकेट पहनी.

विज्ञापन

सबरीना कारपेंटर

सबरीना कारपेंटर3 / 8

अमेरिकन सिंगर भी मेट गाला में अपने लुक्स से जलवा बिखेरती नजर आईं. सिंगर ने ब्लैक गाउन आउटफिट कैरी किया, जो साइड से स्लिट था. वहीं उन्होंने हेयर जेवेलरी भी कैरी की, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सबरीना का ये लुक काफी वायरल हो रहा है.

मनीष मल्होत्रा

मनीष मल्होत्रा4 / 8

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए. डिजाइनर ने इसके ऊपर एक बड़ी से जैकेट कैरी की, जिस पर सफेद धागे की कढ़ाई हो रही थी. वहीं उनके आउटफिट में व्हाइट कलर के मिनिएचर भी दिखाई दिए.

विज्ञापन

अनन्या बिरला

अनन्या बिरला5 / 8

सिंगर और बिजनेसवुमन अनन्या बिरला ने भी मेट गाला 2026 में अपना डेब्यू किया. अनन्या ने रेड कार्पेट पर ब्लैक कलर की लॉन्ग डूडल स्कर्ट के साथ ब्लैक कलर का ब्लेजर टॉप कैरी किया. वहीं इस दौरान उन्होंने अपने फेस को मास्क से हाइड भी किया.

ऐनी हैथवे

ऐनी हैथवे6 / 8

अमेरिकन एक्ट्रेस ऐनी हैथवे ने भी अपने लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. ऐनी ने इस दौरान ऑफ शॉल्डर ब्लैक और व्हाइट गाउन कैरी किया. वहीं उनके गाउन की बैक साइड पर व्हाइट धागे से एक पेंटिंग भी बनी दिखी.

विज्ञापन

हैली बीबर

हैली बीबर7 / 8

अमेरिकन मॉडल हैली बीबर का लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हैली ने रॉयल ब्लू कलर की लॉन्ग स्कर्ट और गोल्डन कलर का टॉप कैरी किया. वहीं इस आउटफिट के साथ हैली बीबर ने एक लॉन्ग दुपट्टा भी अपने गले में कैरी किया.

ईशा अंबानी

ईशा अंबानी8 / 8

मेट गाला 2026 से ईशा अंबानी का लुक भी काफी वायरल हो रहा है. ईशा ने इस साल गोल्डन कलर की साड़ी और एक आकर्षक केप कैरी की. वहीं ईशा का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. ईशा इस लुक में काफी ब्यूटीफुल भी लग रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन