2 घंटे 47 मिनट की वो फिल्म, जो फ्लॉप होते-होते हुई हिट, बॉक्स ऑफिस पर अचानक से पलटी बाजी

Main Vaapas Aaunga: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर आते ही कमाल कर देती हैं, लेकिन कुछ मूवीज टिकट खिड़की पर कमाई करने में समय लेती हैं. ऐसा ही कुछ हाल फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितना लेटेस्ट कलेक्शन किया है?

Main Vaapas Aaunga
1 / 7
Main Vaapas Aaunga. image credit- social media

विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा

मैं वापस आऊंगा2 / 7

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की बात करें तो रिलीज के पहले हफ्ते ऐसा लग रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फिल्म ने धमाका कर दिया.

विज्ञापन

एक्शन या मसाला वाली फिल्म नहीं

एक्शन या मसाला वाली फिल्म नहीं3 / 7

इस फिल्म में कोई एक्शन या मसाला नहीं है, लेकिन फिर भी इसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दर्द को पर्दे पर दिखाया गया है. ये एक इमोशनल फिल्म है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट4 / 7

फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ के अलावा शरवरी वाघ, वेदांग रैना, बानीता संधू, रजत कपूर, संजय सूरी और अंजना सुखानी जैसे शानदार कलाकारों ने काम किया है.

विज्ञापन

ट्रेड एक्सपर्ट्स ने माना फ्लॉप

ट्रेड एक्सपर्ट्स ने माना फ्लॉप5 / 7

शुरुआत में फिल्म के कलेक्शन को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इसे फ्लॉप मान लिया था. पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे. शुरुआती पूरे हफ्ते में फिल्म महज 12.25 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई, लेकिन असली ट्विस्ट इसके बाद आया.

अचानक बढ़ी फिल्म की कमाई

अचानक बढ़ी फिल्म की कमाई6 / 7

वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन अचानक 80% से भी ज्यादा बढ़ गया और इसने सीधे 22.55 करोड़ रुपये कूट डाले. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे हफ्ते के बुधवार को फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो लगभग सोमवार की कमाई यानी 1.50 करोड़ रुपये के बराबर है.

विज्ञापन

फिल्म का बजट

फिल्म का बजट7 / 7

फिल्म के टोटल बजट की बात करें तो इसे लगभग 70 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 50.95 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. देखने वाली बात होगी कि अब फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन