POCSO केस में फंसे सनोज मिश्रा, महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने दर्ज कराई FIR; कर्ज में भी डूबे

Sanoj Mishra Monalisa Controversy: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले और सनोज मिश्रा का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अब POCSO के तहत FIR दर्ज करा दी है. सोशल मीडिया पर एक बार फिर मोनालिसा और सनोज मिश्रा का मामला चर्चाओं में आ गया है. चलिए आपको भी पूरा मामले के बारे में बताते हैं.

monalisa sanoj mishra
1 / 7

विज्ञापन

सनोज मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें

सनोज मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें2 / 7

पीटीआई के अनुसार मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर POCSO के तहत केस दर्ज कराया है. साथ ही मोनालिसा ने डायरेक्टर पर आरोप लगाया है कि 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग के दौरान सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के साथ दुर्व्यवहार किया.

विज्ञापन

मोनालिसा ने लगाए गंभीर आरोप

मोनालिसा ने लगाए गंभीर आरोप3 / 7

कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मोनालिसा ने आरोप लगाते हुए दावा किया था कि डायरेक्टर ने उन्हें 10 बार गलत ढंग से छुआ. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जब इस बारे में मैंने अपने परिवार को बताया तो उन्होंने भी मेरा साथ नहीं दिया.

मोनालिसा की पर्सनल लाइफ भी विवादों में छाई

मोनालिसा की पर्सनल लाइफ भी विवादों में छाई4 / 7

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर ये शिकायत तब कराई है जब उनकी पर्सनल लाइफ भी विवादों में छाई हुई है. फरमान से शादी करने के बाद मोनालिसा विवादों में आ गई थी, वहीं सनोज मिश्रा ने इस शादी को लिव जिहाद बता दिया था.

विज्ञापन

गलत ढंग से छूने के लगाए आरोप

गलत ढंग से छूने के लगाए आरोप5 / 7

वहीं शादी के बाद मोनालिसा ने कहा था कि वो फरमान से प्यार करती थीं और ये कोई लव जिहाद नहीं है. इसके साथ ही मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो मुझे गलत ढंग से छूते थे और मेरा फायदा उठाते थे.

सनोज मिश्रा ने जारी किया था वीडियो

सनोज मिश्रा ने जारी किया था वीडियो6 / 7

सनोज मिश्रा पहले से ही कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, अब वो POCSO केस में भी फंस चुके हैं. बता दें सनोज मिश्रा ने हाल ही में एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी अपनी वीडियो में लेते हुए कहा था कि मैं अपनी आवाज उन तक पहुंचाना चाहता हूं.

विज्ञापन

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को रोल किया था ऑफर

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को रोल किया था ऑफर7 / 7

बता दें सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को महाकुंभ में देखकर उन्हें 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की हीरोइन चुन लिया था. मोनालिसा को उन्होंने नेपाल ले जाकर एक्टिंग और पढ़ाई भी सिखाई. लेकिन बाद में मोनालिसा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए और फरमान खान से शादी कर ली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन