'मां-बहन' आई पसंद? तो Jio Hotstar पर देखें माधुरी दीक्षित की ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज, हर एपिसोड में छिपा है गहरा राज

Madhuri Dixit Psychological Thriller Series: माधुरी दीक्षित की नई फिल्म 'मां-बहन' दर्शकों को खूब पसंद आई. इस कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म में माधुरी को काफी पसंद किया गया. अगर आप उनकी ऐसी और फिल्म देखना चाहते हैं. तो Jio Hotstar पर इस सीरीज को जरूर अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करें.

madhuri dixit psychological thriller series
1 / 7
madhuri dixit psychological thriller series

माधुरी दीक्षित ने हमेशा सॉफ्ट किरदार निभाए हैं. लेकिन अपने करियर के दूसरे पड़ाव में वे दमदार और थ्रिलर से भरे किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग लोहा मनवा रही हैं. 'मां-बहन' में कॉमेडी के साथ थ्रिल नजर आया. वैसे ही इस सीरीज में सीरियल किलिंग दिखाई गई है.  

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित की सीरीज

माधुरी दीक्षित की सीरीज2 / 7

माधुरी दीक्षित ने हमेशा रोमांटिक फिल्में की, जहां हीरों ने उन्हें बचाया. रोमांस और डांस से घिरी माधुरी ने 2025 में एकदम अलग स्क्रिप्ट चुनी. करियर के दूसरे पड़ाव में उन्होंने सीरियल किलर जैसे खतरनाक को स्वीकार किया. मजे की बात यह है कि इस चुनौतीपूर्ण रोल को उन्होंने बखूबी निभाया.

विज्ञापन

कौन सी है साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर सीरीज?

कौन सी है साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर सीरीज?3 / 7

माधुरी दीक्षित की यह बेहद चर्चित साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'मिसेज देशपांडे' (Mrs. Deshpande) है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर उपलब्ध है. इसमें उन्होंने खूंखार विलेन और सीरियल किलर का किरदार निभाया है. उनके किरदारों के चयन में से यह किरदार काफी अलग था. आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

'मिसेज देशपांडे' की खतरनाक कहानी

'मिसेज देशपांडे' की खतरनाक कहानी4 / 7

साल 2025 में रिलीज हुई ये साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज में माधुरी एक शातिर सीरियल किलर हैं, जिन्होंने अतीत में बिना किसी पछतावे के बेहरमी से 8 लोगों की हत्या कर दी थी. अब वे जेल में सजा काट रही हैं. तभी शहर में अचानक एक नया हत्यारा (Copycat Killer) सक्रिय होता है. वह हूबहू मिसेज देशपांडे के मर्डर करने के पुराने और क्रूर तरीके को कॉपी करके लोगों को मौत के घाट उतार रहा है.

विज्ञापन

खतरनाक सस्पेंस के साथ जबरदस्त कहानी

खतरनाक सस्पेंस के साथ जबरदस्त कहानी5 / 7

इसके हर एपिसोड में आपको जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलेगा. बात दें कि साल 2017 की मशहूर फ्रेंच साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'ला मांते' (La Mante) का आधिकारिक हिंदी रीमेक है. मेकर्स ने इसके ओरिजिनल थ्रिल और सस्पेंस को बरकरार रखते हुए इसे भारतीय दर्शकों के हिसाब से बहुत खूबसूरती से ढाला है.

सीरीज में एपिसोड्स और स्टार कास्ट

सीरीज में एपिसोड्स और स्टार कास्ट6 / 7

माधुरी के साथ साथ इस खतरनाक सीरीज में सिद्धार्थ चांदेकर, प्रियांशु चटर्जी, दीक्षा जुनेजा, जिन्होंने फिल्म में थ्रिल पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस डार्क-थ्रिलर सीरीज का निर्देशमन मशहूर फिल्ममेकर नागेश कुकनूर ने किया है. इसमें कुल 6 एपिसोड्स हैं.

विज्ञापन

कब और कहां देखें?

 कब और कहां देखें?7 / 7

अगर आप माधुरी दीक्षित से जुड़ा कुछ देखना चाहते हैं, तो ये मजेदार सीरीज आपके लिए परफेक्ट वॉच साबित हो सकती है. सीरीज के सभी एपिसोड्स JioHotstar पर उपलब्ध हैं. मां-बहन देखने के बाद यह सीरीज आपको बहुत पसंद आएगी. क्योंकि इसका सस्पेंस और थ्रिलर दोनों काफी मजेदार है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन