'हनुमान अंश' से पहले कम बजट की इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, हर कोई बन गया था फैन!

Low Budget Superhit Movies: 2 करोड़ के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इससे पहले भी कई ऐसी कम बजट की फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुकी हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Low Budget Superhit Movies
1 / 6
(Pic Credit- instagram)

Low Budget Superhit Movies: बॉलीवुड फिल्म 'हनुमान अंश' सिनेमाघरों में छाई हुई है. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 63.82 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं आज हम उन फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो फिल्में कम बजट में बनीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों में तहलका मचा दिया. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

स्त्री

स्त्री2 / 6

श्रद्धा कपूर की इस फिल्म का नाम भी लिस्ट में शामिल है. साल 2018 में आई इस हॉरर-कॉमेडी का बजट 23 से 25 करोड़ था. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. फिल्म की कहानी को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो श्रद्धा कपूर के साथ-साथ फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, विजय राज, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

अंधाधुन

अंधाधुन3 / 6

साल 2018 में आई आयुष्मान खुराना और तब्बू की ये फिल्म भी कम बजट की सुपरहिट फिल्म थी. ये फिल्म 32 करोड़ के बजट में बनी थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो आयुष्मान खुराना और तब्बू के साथ-साथ राधिका आप्टे भी लीड रोल में नजर आईं.

द कश्मीर फाइल्स

द कश्मीर फाइल्स4 / 6

'द कश्मीर फाइल्स' साल 2022 में रिलीज हुई थी. 15 से 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340.92 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म की कहानी ने ऑडियंस का दिल तोड़कर रख दिया था. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें भाषा सुंबली, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और मृणाल कुलकर्णी मुख्य भूमिका में नजर आए.

विज्ञापन

कहानी

कहानी5 / 6

साल 2012 में आई विद्या बालन की 'कहानी' भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. 8 से 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ की कमाई की थी. विद्या बालन की एक्टिंग को इस फिल्म में फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विद्या बालन के साथ-साथ परमब्रता चटर्जी, सस्वता चटर्जी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे.

विक्की डोनर

विक्की डोनर6 / 6

आयुष्मान खुराना और यामी गौतम स्टारर ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी. 10 से 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म में आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. इन दोनों सितारों के साथ-साथ फिल्म में अन्नू कपूर भी लीड रोल में नजर आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन