Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज है ये मजेदार शो, Bigg Boss को छोड़ा कोसों पीछे

Lock Upp Season 2 Netflix: एकता कपूर का नया शो Netflix पर आते ही नंबर 1 पर काबिज है. यह जब से रिलीज हुआ है, तब से लगातार अपनी पोजीशन होल्ड किए हुए है. इस मजेदार शो में होने वाली कंट्रोवर्सीज सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं.

lock upp season 2 netflix
1 / 6
lock upp season 2 netflix

अगर आपको कुछ मजेदार देखने का मन है, तो बिग बॉस का इंतजार छोड़े. इस शो को देखना शुरू कर दें. इसमें दिए गए टास्क, कंटेस्टेंट की लड़ाईयां और प्वाइंट ऑफ व्यूज आपका दिमाग हिला देंगे.  

विज्ञापन

कौन सा है ये शो?

 कौन सा है ये शो?2 / 6

एकता कपूर का रियलिटी शो 'Lock Upp Season 2: सच या सजा' (Lock Upp 2) रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स इंडिया की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज हो गया है. 27 जून 2026 को प्रीमियर हुए इस शो ने व्यूअरशिप के मामले में टीवी के सबसे बड़े शो 'Bigg Boss' को भी कोसों पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

क्या है इस सीजन में नया?

क्या है इस सीजन में नया?3 / 6

सीजन 1 में कंगना रनौत नजर आई थीं, लेकिन इस बार फराह खान और रितेश देशमुख बतौर होस्ट और जेलर कैदियों की क्लास लगा रहे हैं. यह शो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर से हटकर अब सीधे ग्लोबल प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम हो रहा है. इस बार शो की थीम 'सच या सजा' रखी गई है, जिसे साइबरपंक और फ्यूचरिस्टिक जेल जैसा लुक दिया गया है.

दमदार कंटेस्टेंट्स की एंट्री

दमदार कंटेस्टेंट्स की एंट्री4 / 6

इस बार जेल की सलाखों के पीछे 15 मशहूर हस्तियों को कैदी बनाकर डाला गया है. इनमें शिवंगी जोशी, राम कपूर, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा, योगेश रावत और आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, वरुण, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

कब और कहाँ देखें?

कब और कहाँ देखें?5 / 6

यह हाई-वोल्टेज ड्रामा रियलिटी शो कुल 6 हफ्तों तक चलेगा. आप इसके नए एपिसोड्स हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे सीधे Netflix India पर देख सकते हैं. इसमें आपको हाई वोल्टेज ड्रामा मिलेगा. इस बार शिल्पा शिंदा ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ले ली है.

कंट्रोवर्सीज का केंद्र बना

कंट्रोवर्सीज का केंद्र बना6 / 6

इसी शो में आकांक्षा और गौरव के तलाक से जुड़ी खबर सामने आई. इसके अलावा आकांक्षा का बाईसेक्शुअल होना आदि जैसे बड़े कंट्रोवर्शियल मुद्दों पर बात हुई. वहीं सुनिता अहूजा ने अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन