Lock Upp Contestants List: नेटफ्लिक्स के ‘लॉक अप’ में बंद होंगे सितारे! रिलीज डेट से कंटेस्टेंट्स तक जानें सब कुछ

Lock Up 2 Contestants List: फराह खान और रितेश देशमुख का अपकमिंग रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो का अनाउंसमेंट टीजर रिलीज हो चुका है, जिसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट भी तेज हो गई है. वहीं रूमर्ड कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं. चलिए जानते हैं इस शो के लिए किन-किन सितारों को अप्रोच किया गया है?

lock upp netflix (1)
1 / 7

विज्ञापन

'लॉक अप' को कौन करेगा होस्ट?

'लॉक अप' को कौन करेगा होस्ट?2 / 7

नेटफ्लिक्स के अपकमिंग शो 'लॉक अप' में कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क और पर्सनल खुलासे देखने को मिलेंगे. वहीं शो का अनाउंसमेंट हो चुका है और इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख मिलकर होस्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

शो में 14 सेलेब्स आएंगे नजर

शो में 14 सेलेब्स आएंगे नजर3 / 7

फराह खान और रितेश देशमुख के इस शो में 6 हफ्तों तक 14 सेलेब्स रहेंगे और टास्क करते दिखाई देंगे. वहीं 14 सेलेब्स के लिए 2 जेलर भी हैं जो फराह और रितेश ही हैं. वहीं 'लॉक अप' में कंटेस्टेंट्स का हर सच बाहर आने वाला है, जिसके लिए फैंस की बेकरारी भी बढ़ गई है.

टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस को किया गया अप्रोच

टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस को किया गया अप्रोच4 / 7

शो में नजर आने वाले कुछ सेलेब्स के नाम भी सामने आने लगे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवांगी जोशी भी इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं. शिवांगी के फैंस भी इस रूमर्ड खबर से काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं शिवांगी के साथ शिल्पा शिंदे का नाम भी सामने आ रहा है.

विज्ञापन

ये कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं नजर

ये कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं नजर5 / 7

TV9 की रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के साथ-साथ शो के मेकर्स ने उर्वशी ढोलकिया, असीम रियाज, रशमी देसाई, कुशा कपिला, अर्चना गौतम, सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, पुनीत सुपरस्टार, उमर रियाज, प्रियांक शर्मा और विकास गुप्ता को भी अप्रोच किया गया है.

मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के नाम नहीं किए रिवील

मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के नाम नहीं किए रिवील6 / 7

हालांकि अभी तक मेकर्स ने किसी भी कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा नहीं उठाया है. वहीं अनाउंसमेंट टीजर में फराह खान लास्ट में बोलती नजर आती हैं कि शो में एक ऐसा कंटेस्टेंट्स भी जुड़ने वाला है जिसने वेट लॉस किया है. हालांकि फराह ने कंटेस्टेंट का नाम नहीं लिया.

विज्ञापन

कब रिलीज होगा 'लॉक अप'?

कब रिलीज होगा 'लॉक अप'?7 / 7

वहीं बता दें ये शो 27 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. नेटफ्लिक्स पर इस शो के एपिसोड्स को शनिवार से बुधवार तक रात 8 बजे रिलीज किए जाएंगे. सोशल मीडिया पर शो के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन