Lock Upp 2 के फिनाले वीक में पहुंचे ये 8 कंटेस्टेंट्स, कोई एक विनर बन जीतेगा चमचमाती ट्रॉफी

Lock Upp 2: फराह खान और रितेश देशमुख का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में डबल एविक्शन के बाद टॉप 8 कंटेस्टेंट्स फिनाले वीक में पहुंच गए हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन कंटेस्टेंट्स का नाम शामिल है.

lock upp 2 (35)
1 / 6

Lock Upp 2 Top 8 Contestants: नेटफ्लिक्स का ट्रेंडिंग रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. शो का फिनाले वीक चल रहा है. वहीं फिनाले वीक में 8 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो गई है. लेटेस्ट एपिसोड में डबल एविक्शन के बाद अब शो के आखिरी हफ्ते में 8 कंटेस्टेंट्स पहुंच गए हैं. चलिए जानते हैं कौन-कौन आखिरी हफ्ते में पहुंचे हैं.

विज्ञापन

जेलर्स ने कंटेस्टेंट्स को दिखाया आईना

जेलर्स ने कंटेस्टेंट्स को दिखाया आईना2 / 6

हालिया एपिसोड में शो के जेलर्स फराह खान और रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स के गलत और सही बर्ताव के बारे में बातें कीं. वहीं इस जजमेंट डे जहां कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम की तारीफ सुनने को मिलीं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम को जेलर्स ने वीक बताया और उन्हें एक्टिव होने के लिए भी कहा.

विज्ञापन

फिनाले वीक में पहुंचे ये 8 कंटेस्टेंट्स

फिनाले वीक में पहुंचे ये 8 कंटेस्टेंट्स3 / 6

शो के फिनाले में 8 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री कर ली है और विनर बनने की रेस में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. टॉप 8 कंटेस्टेंट्स में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, हरशद चोपड़ा, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चमोला, राम कपूर और वरुण यादव शामिल हैं. अब इन 8 कंटेस्टेंट्स में से ही किसी एक कंटेस्टेंट को शो की ट्रॉफी मिलेगी.

शो के 4 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

शो के 4 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स4 / 6

'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में 4 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से 2 कंटेस्टेंट्स एविक्ट हो गए हैं. दरअसल पिछले हफ्ते हुए टास्क के बाद शो के 4 कंटेस्टेंट्स शो से आउट होने के लिए नॉमिनेटेड थे. इनमें राम कपूर, शिल्पा शिंदे, पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी के नाम शामिल हैं. वहीं अब जजमेंट डे पर इनमें से 2 कंटेस्टेंट्स आउट हो गए.

विज्ञापन

2 कंटेस्टेंट्स का कटा पत्ता

2 कंटेस्टेंट्स का कटा पत्ता5 / 6

'लॉक अप 2' के 4 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में जो 2 कंटेस्टेंट्स एविक्ट हुए उनमें आकांक्षा चौधरी और पामेला सेरेना का नाम शामिल है. इन दोनों कंटेस्टेंट्स की शो की जर्नी एक-साथ खत्म हो गई है. जिसके बाद अब दोनों के विनर बनने का सपना टूट गया है. वहीं इन दोनों कंटेस्टेंट्स के एविक्ट होने के बाद शो के फिनाले वीक में 8 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो गई है.

'लॉक अप 2' में पहुंचे गेस्ट्स

'लॉक अप 2' में पहुंचे गेस्ट्स6 / 6

शो के लेटेस्ट जजमेंट डे पर भूमि पेडनेकर और हुमा कुरैशी भी शो में नजर आईं. इन दोनों एक्ट्रेस ने शो के कंटेस्टेंट्स को एक्टिव होने के लिए सलाह दी. साथ ही इन एक्ट्रेस ने कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती भी कीं. वहीं अब हर किसी को 'लॉक अप 2' के फिनाले का बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन