Lock Upp 2 के होस्ट पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा, फराह खान और रितेश देशमुख की हुई बल्ले-बल्ले

Lock Upp 2 Host: पॉपुलर शो ‘लॉकअप’ का दूसरा सीजन आ चुका है. इस बार फराह खान और रितेश देशमुख शो को होस्ट कर रहे हैं. शो में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. इस बीच अब फराह खान और रितेश देशमुख की फीस को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि शो के लिए दोनों को कितनी फीस मिली है?

Lock Upp 2
1 / 7
Lock Upp 2. image credit- social media

विज्ञापन

लॉकअप सीजन 2

लॉकअप सीजन 22 / 7

फराह खान और रितेश देशमुख फिलहाल शो ‘लॉकअप सीजन 2’ को होस्ट कर रहे हैं. शो भी लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है. शो के दोनों होस्ट पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है.

विज्ञापन

फराह खान की फीस

फराह खान की फीस3 / 7

सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ‘लॉक अप 2’ को होस्ट करने के लिए हर एपिसोड के करीब 15 लाख से 25 लाख रुपये तक चार्ज कर रही हैं. हालांकि, इस रकम को लेकर अभी तक फराह खान या शो के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

रितेश देशमुख की फीस

रितेश देशमुख की फीस4 / 7

वहीं, अगर रितेश देशमुख की फीस की बात करें तो रितेश की फीस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सियासत की रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें लगभग उतनी ही फीस मिल रही है, जितनी उन्हें ‘बिग बॉस मराठी’ होस्ट करने के दौरान मिली थी. बताया जा रहा है कि रितेश हर एपिसोड के करीब 30 लाख से 40 लाख रुपये तक चार्ज कर रहे हैं, लेकिन ये कंफर्म नहीं है.

विज्ञापन

पहले भी कई शोज कर चुकी हैं होस्ट

पहले भी कई शोज कर चुकी हैं होस्ट5 / 7

फराह खान की बात करें तो फराह पहले भी कई रियलिटी शोज में होस्ट और जज के रूप में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने ‘बिग बॉस’ के कई एपिसोड्स भी होस्ट किए हैं. इसके अलावा वो ‘झलक दिखला जा’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ और ‘इंडियन आइडल’ जैसे शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख6 / 7

वहीं, अगर रितेश की बात करें तो रितेश का रियलिटी शो होस्ट करने का अनुभव फराह खान के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन ‘बिग बॉस मराठी’ में उनकी होस्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब ‘लॉकअप सीजन 2’ में भी उन्हें लोगों का प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

पहला सीजन

पहला सीजन7 / 7

साथ ही अगर ‘लॉक अप’ की बात करें तो ये एक रियलिटी शो है, जिसमें सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को जेल जैसे घर में चार हफ्तों के लिए बंद किया जाता है. पहले सीजन को कंगना रनौत और करण कुंद्रा ने होस्ट किया था. इस बार शो में राम कपूर, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोटीवाला और शिवांगी जोशी जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन