'फीस मांगी तो मारने की धमकी मिली...', 'लापता लेडीज' के एक्टर संग डायरेक्टर ने की धोखाधड़ी! रोते हुए सुनाई आपबीती

Laapataa Ladies Actor Satendra Soni: नेटफ्लिक्स की फेमस फिल्म 'लापता लेडीज' में 'छोटू' बनकर ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी चर्चाओं में आ गए हैं. सतेंद्र सोनी ने रोते हुए वीडियो शेयर कर बताया है कि एक डायरेक्टर ने उनके साथ धोखाधड़ी की है और मारने की धमकी भी दी है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

Laapataa Ladies Actor Satendra Soni (4)
1 / 6

विज्ञापन

सतेंद्र सोनी ने वीडियो किया शेयर

सतेंद्र सोनी ने वीडियो किया शेयर2 / 6

सतेंद्र सोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्टर रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं. एक्टर ने अपनी फिल्म के एक डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही कहा है कि डायरेक्टर ने उन्हें फीस नहीं दी है. यहां देखें वीडियो

विज्ञापन

डायरेक्टर पर लगाए आरोप

डायरेक्टर पर लगाए आरोप3 / 6

सतेंद्र ने वीडियो में कहा, 'मेरा नाम सतेंद्र सोनी है और मैं एक एक्टर हूं. मैं मैहर में फिल्म 'पेड पालकी' की शूटिंग के लिए आया था. इस फिल्म के डायरेक्टर पुष्पेंद्र जी हैं. हमारी पहले से फीस को लेकर बात हुई थी. उन्होंने हमें 50 हजार रुपये साइनिंग अमाउंट के तौर पर दिए थे और भरोसा दिलाया था कि बाकी की पेमेंट शूट के दौरान कर दी जाएगी.'

रोते-बिलखते सुनाई आपबीती

रोते-बिलखते सुनाई आपबीती4 / 6

एक्टर ने आगे कहा, 'हमने 8 दिन तक लगातार शूटिंग की. जब हमने अपनी बाकी फीस मांगी तो अचानक हमारा पैकअप कर दिया गया. इतना ही नहीं हमें कहा गया कि होटल में भी नजर नहीं आना चाहिए. इसके साथ ही हमें जान से मारने की धमकी भी दी गई.'

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो5 / 6

सतेंद्र सोनी अपने वीडियो में आपबीती बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगे. वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्टर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सतेंद्र के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और उनके लिए आवाज भी उठा रहे हैं.

इन फिल्मों और सीरीज में आ चुके नजर

इन फिल्मों और सीरीज में आ चुके नजर6 / 6

बता दें सतेंद्र सोनी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं. 'लापता लेडीज' से पहले एक्टर 'बवाल', 'अब तो भगवान भरोसे', 'वनवास' और 'मिर्जापुर' जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन