'गलत ढंग से छुआ, जलती सिगरेट लगाई...', भीड़ ने TV की हसीना संग की बदसलूकी! एक्ट्रेस ने खोला राज
टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी एक पुरानी घटना ऑडियंस के साथ शेयर की है. उन्होंने बताया कि एक इवेंट में भीड़ बेकाबू हो गई थी और उनके साथ भीड़ ने बदसलूकी भी की. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.

फिल्मी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई है. वहीं कभी-कभी ये सितारे भी बदसलूकी का शिकार हो जाते हैं. अपने ही फैंस की भीड़ में इन सितारों के साथ गलत हरकतें भी होती दिखती हैं. हाल ही में टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस ने भीड़ में हुई बदसलूकी की घटना को याद किया है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.
एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती
2 / 6टीवी से बॉलीवुड तक छाने वाली इस एक्ट्रेस का नाम अपरा मेहता है. टीवी के फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी विरानी की सास सरिता विरानी का किरदार निभाकर अपरा मेहता ने ऑडियंस के दिलों पर अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में पुरानी घटना को याद किया है.
भीड़ ने की थी बदसलूकी
3 / 6अपरा मेहता ने 'हॉटरफ्लाई' को एक इंटरव्यू दिया है. इसमें उन्होंने भीड़ में हुई बदसलूकी के पुराने किस्से के बारे में बताया है. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से एक्ट्रेस घर-घर में फेमस हो गई थीं. इस शो के बाद उनका करियर पीक पर था. एक्ट्रेस ने बताया कि जब मेरा करियर पीक पर था तो मेरा एक गुजराती ड्रामा कोलकाता में हुआ करता था.
बेकाबू हो गई थी भीड़
4 / 6एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कोलकाता के कला मंदिर में 5 ड्रामा होते थे और थिएटर्स की सीट खचाखच भरी रहती थी. एक बार जब मैंने उस थिएटर में एंट्री की तो मेरे ऊपर भीड़ ने 8000 डांडिया फेंक दी थीं. भीड़ बेकाबू हो गई थी और कुछ लोग मुझे खींचकर पोडियम पर लेकर चले गए थे.
एक्ट्रेस को भीड़ ने गलत तरीके से छूआ
5 / 6अपरा मेहता ने घटना का जिक्र जारी करते हुए आगे कहा, 'मेरे साथ धक्का-मुक्की हुई और कई लोगों ने मुझे गलत ढंग से भी छूआ. जब मैंने भीड़ से हाथ मिलाया तो कुछ लोगों ने मेरी हीरे की अंगूठी निकाल ली तो कुछ लोगों ने मेरे हाथ पर जलती सिगरेट लगा दी. सभी ने मुझे घेर लिया था. वहीं लोग मुझे इधर-उधर छू रहे थे और मैंने भी सोच लिया था कि मैं अब इस भीड़ में कुछ नहीं कर सकती.'
इन सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस
6 / 6अपरा मेहता का ये किस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें अपरा मेहता 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी सीरियल के साथ-साथ कई फेमस शोज में नजर आ चुकी हैं. इनमें 'जमाई राजा', 'राजा की आएगी बारात', 'खिचड़ी' और 'सात फेरे' जैसे सीरियल्स शामिल हैं.