कभी रेलवे स्टेशन पर कपड़े बदलता था ये एक्टर, 12 लोगों के साथ कमरा किया शेयर; आज है टॉप स्टार

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो अपने टैलेंट से फैंस के दिलों में राज कर रहे हैं. इन सितारों ने बिना किसी गॉडफादर के ऑडियंस की नजरों में अपनी जगह बनाई है. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जिसने अपना नाम बनाने के लिए काफी स्ट्रगल की. आज ये सितारा बॉलीवुड का सुपरस्टार है. चलिए जानते हैं आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं?

kartik aaryan (7)
1 / 8

विज्ञापन

कौन है ये सितारा?

कौन है ये सितारा?2 / 8

फिल्म इंडस्ट्री का ये सितारा कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन है. डॉक्टरों के परिवार से नाता रखने वाले कार्तिक आर्यन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. कॉलेज टाइम में एक्टर छुप-छुपकर ऑडिशन देने जाते थे.

विज्ञापन

परिवार से छुपकर दिए ऑडिशन

परिवार से छुपकर दिए ऑडिशन3 / 8

रिपोर्ट्स के मुताबिक जब एक्टर को पहली फिल्म मिली तब जाकर उन्होंने अपने परिवार को अपने सपनों के बारे में बताया. कार्तिक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि मुंबई में आकर उनके लिए ऑडिशन देने काफी मुश्किल था.

रेलवे स्टेशन पर बदले कपड़े

रेलवे स्टेशन पर बदले कपड़े4 / 8

एक्टर ने बताया कि मैं ट्रेन में सफर करता था और रेलवे स्टेशन पर जाकर कपड़े बदलता था, तब जाकर ऑडिशन देता था. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि शुरुआती दिनों में मैं एक छोटे से कमरे में 12 लोगों के साथ रहता था.

विज्ञापन

इस फिल्म से मिला बॉलीवुड में ब्रेक

इस फिल्म से मिला बॉलीवुड में ब्रेक5 / 8

साल 2011 में लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से कार्तिक ने बॉलीवुड में कदम रखा था. पहली ही फिल्म ने कार्तिक की लाइफ बदल दी थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन अपने कॉमेडी से ये फिल्म युवाओं के दिल पर छा गई थी.

एक फिल्म से मिली पहचान

एक फिल्म से मिली पहचान6 / 8

'प्यार का पंचनामा' के बाद से ही कार्तिक आर्यन ऑडियंस के फेवरेट बन गए थे. इसके बाद उन्होंने 'आकाश वाणी' में काम किया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की. हालांकि तब तक एक्टर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके थे.

विज्ञापन

'प्यार का पंचनामा 2' से बने स्टार

'प्यार का पंचनामा 2' से बने स्टार7 / 8

साल 2015 में 'प्यार का पंचनामा 2' रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया. इस फिल्म ने कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड का स्टार बना दिया. इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया.

इन फिल्मों में कर चुके काम

इन फिल्मों में कर चुके काम8 / 8

कार्तिक आर्यन आज बॉलीवुड से सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हैं. एक्टर सोनू के टिटू की स्वीटी, लुका छुप्पी, पति पत्नी और वो, लव आज कल, भूल भुलैया 2, भूल भुलैया 3, चंदू चैंपियन और तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी जैसी फिल्में कर चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन