90s की वो हसीना जो बनी OTT स्टार! कभी 'रीटा ब्राउन' तो कभी 'शेनाज नूरानी' बन जीता दिल; पहचाना कौन?

Birthday Special: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने टैलेंट से ऑडियंस के दिलों में अलग जगह बनाई है. आज हम एक ऐसी हसीना की बात करने जा रहे हैं जिनका नाम 90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार्स की लिस्ट में शामिल था. वहीं अब ये हसीना OTT क्वीन बन गई है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं?

karisma kapoor birthday
1 / 7

विज्ञापन

90 के दशक की एक्ट्रेस

90 के दशक की एक्ट्रेस2 / 7

90 के दशक में अपने लुक्स और एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बनाने वाली इस हसीना का नाम करिश्मा कपूर है. एक्ट्रेस आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. वहीं इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस की OTT फिल्में और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

नेपो किड होने के बाद भी बनाई अलग पहचान

नेपो किड होने के बाद भी बनाई अलग पहचान3 / 7

कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में पहचान बनाई है. नेपो किड होने के बाद भी करिश्मा कपूर ने अपने दम पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है. ये ही वजह है कि आज भी एक्ट्रेस ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही हैं.

ओटीटी पर धांसू कमबैक

ओटीटी पर धांसू कमबैक4 / 7

90 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म देकर करिश्मा कपूर बॉलीवुड में छा गईं. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था. वहीं 2020 में एक्ट्रेस ने OTT पर अपना कमबैक किया.

विज्ञापन

10 एपिसोड्स की सीरीज ने जीता दिल

10 एपिसोड्स की सीरीज ने जीता दिल5 / 7

2020 में एक्ट्रेस की फैमिली ड्रामा सीरीज 'मेंटलहुड' जी5 पर रिलीज हुई. 10 एपिसोड्स की इस सीरीज में करिश्मा कपूर की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया. सीरीज में एक्ट्रेस ने मीरा शर्मा का किरदार बखूबी निभाया. वहीं एक्ट्रेस का ये धांसू कमबैक फैंस रास भी आया.

नेटफ्लिक्स की मर्डर मिस्ट्री में भी निभाया धांसू किरदार

नेटफ्लिक्स की मर्डर मिस्ट्री में भी निभाया धांसू किरदार6 / 7

साल 2024 में एक्ट्रेस की थ्रिलर कॉमेडी फिल्म 'मर्डर मुबारक' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. इस फिल्म में करिश्मा कपूर ने शहनाज नूरानी का किरदार निभाया था, जो काफी फेमस भी हुआ. इस OTT फिल्म ने भी फैंस को खूब एंटरटेन किया.

विज्ञापन

लेटेस्ट सीरीज से बनीं OTT स्टार

लेटेस्ट सीरीज से बनीं OTT स्टार7 / 7

वहीं हाल ही में एक्ट्रेस की 'ब्राउन' सीरीज जी5 पर रिलीज हुई है. इस सीरीज में करिश्मा कपूर ने 'रीटा ब्राउन' का किरदार निभाया है और वो एक सीरियल किलर की तलाश करती नजर आ रही हैं. इस सीरीज ने करिश्मा कपूर को OTT का सितारा बना दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन