ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़कर...सुपरहिट फिल्मों की एक्ट्रेस बनी IAS अधिकारी, 5 बार हुई फेल, पर छठी बार में निकाला UPSC जैसा कठिन एग्जाम

HS Keerthana Kannada Actress to IAS: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां पर लोग ग्लैमर दुनिया में सफल होने के बावजूद दूसरी राह चुनते हैं. जैसे कि इस सुपरहिद फिल्मों की एक्ट्रेस ने चुनी. इन्होंने UPSC की तैयारी करके एग्जाम निकाला और IAS बनीं. आइए जानते हैं इनकी कहानी.

IAS Keerthana success story
1 / 9
IAS Keerthana success story

HS Keerthana Kannada Actress to IAS: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां पर लोग ग्लैमर दुनिया में सफल होने के बावजूद दूसरी राह चुनते हैं. जैसे कि इस सुपरहिद फिल्मों की एक्ट्रेस ने चुनी. इन्होंने UPSC की तैयारी करके एग्जाम निकाला और IAS बनीं. आइए जानते हैं इनकी कहानी.  

विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में करियर

फिल्म इंडस्ट्री में करियर2 / 9

कई लोग अपना अच्छा करियर और ऐशो आराम छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री की तरफ आते हैं. वहीं कुछ लोग को फिल्म में होकर भी ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर दूर सामान्य जीवन जीने लगते हैं.

विज्ञापन

कन्नड़ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस

कन्नड़ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस3 / 9

कन्नड़ सिनेमा में भी ऐसी ही मशहूर पूर्व चाइल्ड एक्ट्रेस एच. एस. कीर्थना (H.S. Keerthana) थी, जिन्होंने बड़ी फिल्मों में काम जरूर किया, लेकिन UPSC की चाह को अपने में जिंदा रखा.

छठी बार निकला एग्जाम

छठी बार निकला एग्जाम4 / 9

ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहकर छठे प्रयास में UPSC क्रैक किया और IAS अधिकारी बनीं. कीर्थना ने अपनी असफलताओं को कमजोरी बनाने के बजाय उन्हें अपना हथियार बनाया और साबित किया कि दृढ़ संकल्प से किसी भी मुश्किल लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

विज्ञापन

4 वर्ष से काम करना शुरू

4 वर्ष से काम करना शुरू5 / 9

कीर्थना ने महज 4 साल की उम्र में बाल कलाकार (Child Artist) के रूप में काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने कन्नड़ सिनेमा के कई बड़े स्टार्स (जिनमें थलापति विजय भी शामिल हैं) के साथ काम किया.

32 फिल्में और 48 टीवी शोज किए

32 फिल्में और 48 टीवी शोज किए6 / 9

कीर्थना ने अपने करियर में उन्होंने गंगा यमुना, मुदना आलिया, करपूरदा गोम्बे और सर्किल इंस्पेक्टर जैसी 32 से ज्यादा फिल्मों और 48 टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.

विज्ञापन

15 की उम्र में करियर पीक पर

15 की उम्र में करियर पीक पर7 / 9

हैरानी की बात तो यह है कि मात्र 15 की उम्र में कीर्थना अपने करियर के पीक में थी. तब उन्होंने अपने पिता के देश सेवा के सपने को पूरा करने के लिए 15 साल की उम्र में ग्लैमर वर्ल्ड को पूरी तरह छोड़ दिया और पढ़ाई पर ध्यान लगाया.

5 असफलता के बाद मिली सफलता

 5 असफलता के बाद मिली सफलता8 / 9

सिविल सर्विसेज की तैयार में उन्हें 5 बार निराशा हाथ लगी. लेकिन हार न मानते हुए उन्होंने साल 2020 (UPSC CSE 2019) में अपना छठा प्रयास किया और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 167 हासिल कर अपने सपने को सच कर दिखाया.

विज्ञापन

वर्तमान में कहां है पोस्टिंग

वर्तमान में कहां है पोस्टिंग9 / 9

एच. एस. कीर्थना 2020 बैच की कर्नाटक कैडर की IAS अधिकारी हैं. मांड्या जिले में असिस्टेंट कमिश्नर के तौर पर अपनी पहली पोस्टिंग संभालने के बाद, वर्तमान में वह कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में जिला पंचायत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर तैनात हैं और जिम्मेदारी से प्रशासनिक व्यवस्था संभाल रही हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन