ना गॉडफादर ना कोई सपोर्ट...सिर्फ दिखाया अपने टैलेंट का दम, Kangana Ranaut की वो 5 फिल्में, जिन्होंने बनाया उन्हें सुपरस्टार

Kangana Ranaut Best Movies List: Kangana Ranaut के जन्मदिन के खास मौके पर आज उनकी उपलब्धियों के बारे में बात करेंगे. जहां पर लोग सपोर्ट के साथ बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाते हैं, वहीं कंगना ने अकेले दम पर अपने टैलेंट के बदौलत बॉलीवुड पर राज किया और अब राजनीति में भी अच्छा कर रही हैं.

Kangana Ranaut Best Movies List
1 / 8
Kangana Ranaut Best Movies List

विज्ञापन

कंगना रनौत का टैलेंट

कंगना रनौत का टैलेंट2 / 8

कंगना रनौत बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं. अब तो उन्होंने राजनीति में भी झंडे गाड़ लिए हैं. उन्होंने बिना किसी गॉडफादर या सपोर्ट के अकेले दम पर बॉलीवुड में नाम किया. आज वे एक मजबूत और सफल अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं.

विज्ञापन

कंगना रनौत की फिल्में

कंगना रनौत की फिल्में3 / 8

कंगना की कई ऐसी कमाल की फिल्में हैं, जिन्हें देखकर आपकी आंखें फटी रह जाएंगी. इन फिल्मों ने उनके करियकर को उड़ान दी और वे काफी अच्छी अभिनेत्री बनी. उन्होंने कई फिल्मों में लीड एक्टर के रूप में काम किया.

गैंगस्टर

गैंगस्टर4 / 8

यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी. यह कंगना की पहली फिल्म थी. महज 18-19 साल की उम्र में उन्हें यह चैलेंजिंग किरदार मिला. लेकिन इस रोल को एक्ट्रेस ने बखूबी निभाया. उन्होंने शराब की लत वाली लड़की का रोल इतना शानदार किया कि सब हैरान रह गए. इस फिल्म से उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. ये फिल्म उनके करियर की शुरुआत थी और लोगों ने उनका टैलेंट देख लिया.

विज्ञापन

फैशन

 फैशन5 / 8

यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कंगना ने मॉडल का रोल निभाया था, जिसको ड्रग्स की लत लग जाती है. प्रियंका चोपड़ा के साथ कंगना ने बेहतरीन काम किया था. कंगना की एक्टिंग की गहराई से यह किरदार और भी खास बन गया था. उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस केटिगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला.

क्वीन

क्वीन6 / 8

कंगना की फिल्म क्वीन ने 2014 में बवाल मचा दिया था. यह फिल्म सबसे फेमस हुई. क्योंकि इसमें कंगना की एक्टिंग ने सबको चौंका दिया. इसमें वे रानी नाम की एक साधारण लड़की बनीं, जिसकी शादी टूट जाती है और वो अकेले हनीमून पर जाती है. खुद को ढूंढने की कहानी बहुत खूबसूरत थी. कंगना ने इतना सच्चा और मजबूत अभिनय किया कि फिल्म सुपरहिट हुई. उन्हें नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड की क्वीन बना दिया.

विज्ञापन

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

 तनु वेड्स मनु रिटर्न्स7 / 8

कंगना ने क्वीन के बाद 2015 में फिर से तहलका मचाया. उन्होंने तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में बिंदास तनु और दूसरा देसी दत्तो का रोल निभाया था. दोनों रोल में वे एकदम एक दूसरे से अलग नजर आई. यह फिल्म बड़ी हिट हुई और खूब कमाई की. यह फिल्म महिला प्रधान थी. उन्हें फिर से फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला.

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी8 / 8

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी 2019 में रिलीज हुई. इसमें कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई का रोल निभाया. बता दें कि इसको को डायरेक्ट भी किया. इसमें एक्शन, इमोशन और बहादुरी का पूरी मिक्स मिला. फिल्म ने काफी अच्छी कमाई भी की. लोगों ने उनकी मेहनत की खूब तारीफ की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन