कमल हासन ने बॉलीवुड से क्यों किया किनारा? 'ठग लाइफ' एक्टर ने बताई हिंदी फिल्मों से दूरी बनाने की वजह

Kamal Haasan: साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने फिल्म इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके हर कोई सपने देखता है. तमिल के साथ-साथ एक्टर तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं. हाल ही में एक्टर ने बॉलीवुड छोड़ने की असली वजह रिवील की है. चलिए जानते हैं एक्टर ने बॉलीवुड से किनारा क्यों कर लिया है?

kamal haasan (6)
1 / 7

विज्ञापन

बॉलीवुड में अपने दम पर बनाई पहचान

बॉलीवुड में अपने दम पर बनाई पहचान2 / 7

कमल हासन ने बॉलीवुड में साल 1974 में आई फिल्म 'आईना' से अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि इस फिल्म में एक्टर ने छोटा सा किरदार ही निभाया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म बॉलीवुड को दी.

विज्ञापन

इन फिल्मों में किया काम

इन फिल्मों में किया काम3 / 7

एक्टर की 'चाची 420' फिल्म को ऑडियंस का इतना प्यार मिला था कि इस फिल्म ने कमल हासन को बॉलीवुड का भी स्टार बना दिया था. बॉलीवुड में एक्टर 'एक दूजे के लिए', 'सनम तेरी कसम', 'कमाल हो गया', 'जरा सी जिंदगी' और 'एक नई पहेली' जैसी कईं फिल्में दे चुके हैं.

क्यों छोड़ा बॉलीवुड?

क्यों छोड़ा बॉलीवुड?4 / 7

बॉलीवुड में जब एक्टर का करियर चरम पर था, तभी एक्टर ने बॉलीवुड से किनारा कर लिया. वहीं अब इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बॉलीवुड छोड़ने पर खुलकर बातें की और असली वजह भी बताई.

विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड का किया जिक्र

अंडरवर्ल्ड का किया जिक्र5 / 7

एक्टर ने कहा कि उन दिनों बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के काफी गहरे संबंध थे. मैं ना तो विरोध कर सकता था और ना ही उन धमकियों के सामने झुकना चाहता था. ये ही एक कारण था कि मैंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया.

अपनी लाइफ से खुश हैं कमल हासल

अपनी लाइफ से खुश हैं कमल हासल6 / 7

वहीं कमल हासन ने आगे कहा कि मैं उन एक्टर्स में था जिन्होंने तय किया था कि काले धन से हमारे कोई लेना-देना नहीं होगा. इसलिए मैंने कभी भी काले धन को हाथ ही नहीं लगाया. मैं बहुत खुश हूं और अपनी लाइफ अच्छे से जी रहा हूं.

विज्ञापन

आखिरी बार इस फिल्म में आए नजर

आखिरी बार इस फिल्म में आए नजर7 / 7

बता दें कमल हासन को आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई साउथ फिल्म 'ठग लाइफ' में देखा गया. इस फिल्म में एक्टर के साथ तृषा कृष्णन भी लीड रोल में नजर आईं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर सकी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन