जून के आखिरी हफ्ते में एंटरटेनमेंट का महाधमाका! थिएटर और OTT पर आ रहीं ये 10 बड़ी फिल्में-सीरीज

June Upcoming OTT Theatre Releases: जून के आखिरी महीने में एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक पर 10 फिल्में और सीरीज दस्तक देने जा रही हैं. इन्हें आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

june ott theatre releases
1 / 11

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल2 / 11

अक्षय कुमार की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीस और अरशद वारसी जैसे कई बड़े सितारे हैं.

विज्ञापन

ग्राम चिकित्सालय 2

ग्राम चिकित्सालय 23 / 11

'ग्राम चिकित्सालय' का सीजन 2 प्राइम वीडियो पर 23 जून को ही रिलीज हो चुका है. इसे भी अपकमिंग वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं इस सीरीज के दूसरे सीजन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था.

राजा शिवाजी

राजा शिवाजी4 / 11

रितेश देशमुख स्टारर 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर भी दस्तक देने के लिए तैयार है. इस फिल्म को आप 26 जून से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था.

विज्ञापन

परफेक्ट फैमिली 2

परफेक्ट फैमिली 25 / 11

साइकोलॉजिकल फैमिली ड्रामा सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' का दूसरा सीजन भी ट्रेंडिंग बना हुआ है. इस सीजन को आप 26 जून से सोनी लिव पर देख सकेंगे. इस सीरीज में फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा.

सुपरगर्ल

सुपरगर्ल6 / 11

मिली एल्कोक की ये साइंस फिक्शन-एक्शन फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 26 जून को थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है. वहीं इसे आप हिंदी, इंग्लिश, तेलुगु और तमिल में देख सकते हैं.

विज्ञापन

कैरी ऑन जट्टा 4

कैरी ऑन जट्टा 47 / 11

सरगुन मेहता और गिप्पी ग्रेवाल की ये रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. वहीं आप भी इसे अपने वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

गरुड़

गरुड़8 / 11

ऋत्वन श्रीनिवास और दिव्य चंद्रु स्टारर ये एक्शन, सस्पेंस और ड्रामा फिल्म भी 26 जून को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. किरण एस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

कॉन सिटी

कॉन सिटी9 / 11

डार्क-कॉमेडी और क्राइम ड्रामा फिल्म 'कॉन सिटी' भी 26 जून को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अर्जुन दास, अन्ना बेन, योगी बाबू, और वदिवुक्करासी लीड रोल में हैं.

नव्या चक्र

नव्या चक्र10 / 11

हिंदी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'नव्या चक्र' भी 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. अमित दीक्षित के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जितेंद्र बोहरा, तुषार कावले और प्रतीक्षा सिंह लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

उयिर

उयिर11 / 11

एम. पद्मकुमार के डायरेक्शन में बनी ये सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म भी 26 जून को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में रोशन मैथ्यू और बैजू संतोष लीड रोल में हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन