July Theatre Releases: जुलाई में होगा एंटरटेनमेंट का महाधमाका! थिएटर्स में रिलीज होने जा रहीं ये 7 मोस्ट अवेटेड फिल्में

July Theatre Releases Movies 2026: जुलाई के महीने में एंटरटेनमेंट का महाधमाका होने वाला है. फिल्मों में एक से बढ़कर एक फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें एक्शन से लेकर कॉमेडी तक की फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों की रिलीज डेट को आप अभी नोट कर लें. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?

July Theatre Releases movies 2026
1 / 8

विज्ञापन

अल्फा

अल्फा2 / 8

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अपकमिंग एक्शन फिल्म भी जुलाई में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की रिलीज का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है. वहीं ये फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

धमाल 4

धमाल 43 / 8

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर 'धमाल 4' भी जुलाई के महीने में ही थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ-साथ अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी लीड रोल में हैं.

बेबी डू डाई डू

बेबी डू डाई डू4 / 8

हुमा कुरैशी की एक्शन फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का भी ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ-साथ चंकी पांडे, सिकंदर खेर, सीमा पाहवा और रचित सिंह भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे5 / 8

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें टॉम हॉलैंड लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने डायरेक्ट किया है.

मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स

मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स6 / 8

'मिनियंस एंड मॉन्स्टर्स' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म को आप हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में देख सकते हैं. इस फिल्म में एनिमेशन, कॉमेडी और एडवेंचर देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

मोआना

मोआना7 / 8

इस एक्शन फिल्म की रिलीज का भी ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार था. वहीं अब ये फिल्म भी जुलाई में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप 10 जुलाई से सिनेमाघरों में देख सकते हैं. इस फिल्म में 'मोआना' का किरदार कैथरीन लागाइया ने निभाया है.

रहूं मैं तेरे रूबरू

रहूं मैं तेरे रूबरू8 / 8

बॉलीवुड फिल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. आर्या कुमार और नीता शेट्टी स्टारर ये फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म में रोमांस और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन