JioHotstar पर नंबर 1 बना TV का रियलिटी शो, Dhurandhar और Dhurandhar 2 को दी पटखनी

JioHotstar Trending Show: जियोहॉटस्टार पर महीनों से पहले नंबर पर टीवी का फेमस रियलिटी शो कब्जा किए हुए है. इस शो ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' को ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है. वहीं इस शो को ऑडियंस काफी पसंद कर रही हैं, ये ही वजह है कि ये टॉप ट्रेंडिंग में छाया हुआ है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस शो की बात कर रहे हैं?

jiohotstar trending show
1 / 6

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार का ट्रेंडिंग शो

जियोहॉटस्टार का ट्रेंडिंग शो2 / 6

जियोहॉटस्टार के ट्रेंडिंग शो का नाम 'लाफ्टर शेफ्स' है. कलर्स टीवी का ये फेमस कुकिंग रियलिटी शो ऑडियंस के दिलों पर छाया हुआ है. इसके साथ ही जियोहॉटस्टार पर इस शो ने पहले नंबर पर महीनों से कब्जा किया हुआ है.

विज्ञापन

टीवी के साथ-साथ OTT पर भी छाया शो

टीवी के साथ-साथ OTT पर भी छाया शो3 / 6

'लाफ्टर शेफ्स' के अब तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं फिलहाल तीसरा सीजन टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है. टीवी के साथ-साथ आप इस शो को जियोहॉटस्टार पर भी बिंज वॉच कर सकते हैं. शो के सभी सीजन्स हिट रहे हैं और ये ही वजह है कि ये ट्रेंडिंग शो है.

शो के होस्ट

शो के होस्ट4 / 6

जियोहॉटस्टार के नंबर 1 शो को कॉमेडियन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट कर रहे हैं. वहीं शो में टीवी के जाने-माने सितारे अपनी कुकिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. कुकिंग के साथ-साथ इस शो में लाफ्टर का भी भरपूर डोज मिलता है.

विज्ञापन

रणवीर सिंह की फिल्मों को छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह की फिल्मों को छोड़ा पीछे5 / 6

वहीं इस शो ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' को जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है. 'धुरंधर द रिवेंज' जियोहॉटस्टार पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं 'धुरंधर' 7वें नंबर पर छाई हुई है.

शो की स्टारकास्ट

शो की स्टारकास्ट6 / 6

कलर्स और जियोहॉटस्टार के इस टॉप रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स में जोड़ियों में सितारे कुकिंग करते नजर आ रहे हैं. इनमें अंकिता लोखंडे के साथ विक्की जैन, अली गोनी के साथ जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक के साथ कश्मीरा शाह, करण कुंद्रा के साथ एल्विश यादव, निया शर्मा संग सुदेश लहरी, समर्थ जुरैल के साथ अभिषेक कुमार और तेजस्वी प्रकाश के साथ अर्जुन बिजलानी कुकिंग करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन