45 एपिसोड्स की सीरीज JioHotstar पर 2 महीने से मचा रही तहलका, टॉप 2 से नहीं हो रही टस से मस!

JioHotstar Trending Series: 45 एपिसोड्स की एक सीरीज ऐसी है जो जियोहॉटस्टार पर 2 महीने से तहलका मचा रही है. इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

JioHotstar Trending Series
1 / 6
(Pic Credit- Instagram) जियोहॉटस्टार पर छाई 45 एपिसोड्स की सीरीज

JioHotstar Trending Series: जियोहॉटस्टार की एक सीरीज ऐसी है जो 2 महीने से ट्रेंड कर रही है. 45 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको रोमांस के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज के सीन्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. अगर आप भी किसी नए जॉनर की तलाश में हैं तो इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' है. 19 जून को रिलीज हुई ये सीरीज अभी भी जियोहॉटस्टार पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सीरीज के 45 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं और हर एपिसोड के लास्ट में सस्पेंस और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. इस सीरीज के पहले सीजन को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं दूसरे सीजन को ऑडियंस का ज्यादा प्यार मिला.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी कुलदीप और सान्विका के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां पहले सीजन में कुलदीप को प्यार में धोखा मिलता है तो वहीं दूसरे सीजन में कुलदीप अपने धोखे का बदला लेता दिखाई देता है. हालांकि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कहानी पूरी तरह बदल जाती है. सान्विका और कुलदीप के बीच प्यार भी देखने को मिलता है.

सीरीज के ट्विस्ट एंड टर्न्स

सीरीज के ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

जियोहॉटस्टार की इस सीरीज में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. सीरीज के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा हुआ है. 45 एपिसोड्स की इस सीरीज के हर एपिसोड में एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. अगर आप जानना चाहते हो कि सीरीज की कहानी में आगे क्या होता है तो ये जानने के लिए आपको ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर देखनी होगी.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 6

सीरीज में कुलदीप का किरदार धवल ठाकुर ने बखूबी निभाया है. वहीं सान्विका के किरदार में संचिता बसु नजर आई हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया. वहीं इन दोनों के साथ-साथ सीरीज में कपिल कनपुरिया, अनिरुद्ध दवे, सुशील पांडे, पलक जैन और गोविंद पांडे भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है.

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे6 / 6

जियोहॉटस्टार की इस सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर कब्जा किया हुआ है. वहीं इस सीरीज ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'धुरंधर' को पीछे छोड़ दिया है. वहीं इसके साथ ही सीरीज ने इस साल रिलीज हुई 'माइकल' फिल्म को भी ट्रेंडिंग लिस्ट में पछाड़ दिया है. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 5.4 ही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन