2 घंटे 16 मिनट की थ्रिलर फिल्म ने JioHotstar पर मचाया तहलका! रिलीज होते ही बनी टॉप ट्रेंडिंग

JioHotstar Trending Thriller Movie: जियोहॉटस्टार पर हाल ही में एक नई थ्रिलर फिल्म टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं इस फिल्म का नाम क्या है.

JioHotstar Trending Thriller Movie
1 / 6

JioHotstar Trending Thriller Movie: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो जियोहॉटस्टार की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. 2 घंटे 16 मिनट की इस थ्रिलर फिल्म में आपको सस्पेंस और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'उयिर' है. इस फिल्म में आपको थ्रिलर सीन्स के साथ-साथ क्राइम-ड्रामा भी देखने को मिलेगा. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है. जियोहॉटस्टार पर ये फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

'उयिर' फिल्म की कहानी एक पुलिस इन्वेस्टिगेटिव पुलिस ड्रामा है. सब इंस्पेक्टर अजीब रहमान के इर्द-गिर्द ही ये कहानी घूमती है. फिल्म शुरू होते ही एक पुराने और सुनसान कुएं में सड़ी-गली लाश मिलती है. ये एक महिला की होती है, जिसके हाथ पर टैटू बना होता है. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल जाती है.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे इस केस की जांच तेज होती है. वहीं कुएं में मिली लाश की पहचान शोभा के तौर पर होती है. इसके बाद इस केस की सारी जांच सब इंस्पेक्टर अजीब रहमान को सौंपी जाती है. वहीं जहां एक तरफ सब इंस्पेक्टर केस की जांच कर रहे होते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ में भी उनसे जुड़ा एक किस्सा सामने आता है.

विज्ञापन

फिल्म के क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

फिल्म के क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस5 / 6

फिल्म के क्लाइमैक्स में ही असली सस्पेंस छुपा है. अगर आप जानना चाहते हैं कि फिल्म के आखिर में क्या होता है तो ये जानने के लिए आपको ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. क्लाइमैक्स तक आते-आते फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. साथ ही फिल्म के हर सीन में सस्पेंस छुपा है.

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रोशन मैथ्यू, बैजू संतोष और सैयामी खेर लीड रोल में हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है. जियोहॉटस्टार पर रिलीज होते ही इस फिल्म ने तहलका मचा दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन