2 घंटे 28 मिनट की फिल्म ने JioHotstar पर मचाया तहलका, 5 साल बाद भी ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी सुपरहीरो मूवी

JioHotstar Trending Movie: जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में एक 5 साल पुरानी फिल्म ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

super man no way home (6)
1 / 6

JioHotstar Trending Movie: जियोहॉटस्टार पर सुपरहीरो मूवी ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको एक्शन सीन्स भरपूर मिलेंगे. इसकी खास बात ये है कि ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी और ये आज भी जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. सोशल मीडिया भी ये फिल्म छा गई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'स्पाइडरमैन: नो वे होम' है. साल 2021 में रिलीज हुई ये फिल्म टॉप 6 में ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में टॉम हॉलैंड और जेंडेया लीड रोल में हैं. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था. ये ही वजह है कि रिलीज होने के 5 साल बाद भी ये ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी पीटर पार्कर के इर्द-गिर्द घूमती है. जो स्पाइडर मैन बनकर दुनिया को मुसिबतों से बचाता है. वहीं कहानी के शुरुआत में मिस्टीरियो दुनिया के सामने पीटर पार्कर की असलियत सबके सामने ला देता है कि पीटर ही स्पाइडर मैन है. वहीं इसके बाद पीटर की लाइफ की दिक्कतें काफी बढ़ जाती हैं.

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस4 / 6

अपनी मुश्किलों को दूर करने के लिए पीटर पार्कर को डॉक्टर स्ट्रेंज की मदद लेने पड़ती है. जिसके बाद कहानी में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. पीटर की लाइफ तो ठीक हो जाती है लेकिन उसके पुराने दुश्मन वापस से दुनिया में आ जाते हैं. फिल्म का क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर देखनी होगी.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 6

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पीटर पार्कर की भूमिका टॉम हॉलैंड ने निभाई है. इसके साथ ही फिल्म में जेंडेया, बेनेडिक्ट कंबरबैच लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं फिल्म को जॉन वाट्स ने डायरेक्ट किया है.

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

'स्पाइडरमैन: नो वे होम' की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है. इस फिल्म में आपको एक्शन सीन्स के साथ-साथ सस्पेंस से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो अपकमिंग वीकेंड इस फिल्म को देख लें. वहीं इसका नया पार्ट 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' थिएटर्स में रिलीज हो चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन