सिनेमाघरों में फ्लॉप, JioHotstar पर छाई 2 घंटे 13 मिनट की कॉमेडी फिल्म; क्या आपने देखी?

जियोहॉटस्टार पर हाल ही में एक कॉमेडी फिल्म ऐड हुई है और ये आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म चर्चाओं में आ गई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

jiohotstar trending single salma movie
1 / 6

JioHotstar Trending Movie: अगर आप कॉमेडी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी, लेकिन ओटीटी पर आते ही ये फिल्म ट्रेंड करने लगी है. इस फिल्म में आपको कॉमेडी के साथ-साथ ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर ये कौन सी ट्रेंडिंग फिल्म है.

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार पर छाई ये फिल्म

जियोहॉटस्टार पर छाई ये फिल्म2 / 6

जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'सिंगल सलमा' है. हुमा कुरैशी स्टारर ये फिल्म हाल ही में जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई है. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी लखनऊ में रहने वाली इंजीनियर सलमा रिजवी के इर्द-गिर्द घूमती है. जो अपने परिवार में की इकलौती सदस्य होती है जो कमाती है. परिवार की जिम्मेदारियों के नीचे दबी सलमा की पहचान कहीं गुम हो जाती है और वो सिंगल सलमा बनकर रह जाती है.

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट4 / 6

वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब सलमा परिवार के दबाव में आकर शादी करने का मन बना लेती है. इस दौरान उसकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. वहीं बीच में सलमा की कंपनी उसको लंदन में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है. जिसके बाद सलमा की लाइफ में काफी बदलाव आता है. क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर देखनी होगी.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 6

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं. फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ-साथ सनी सिंह, श्रेयस तलपड़े, निधि सिंह, लॉरेन गॉटलीब, नवनी परिहार और कंवलजीत भी मुख्य भूमिका में हैं. भले ही ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई हो लेकिन ओटीटी पर इस फिल्म को ऑडियंस पसंद कर रही है.

सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई थी फिल्म?

सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई थी फिल्म?6 / 6

बता दें ये फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. वहीं अब हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर रिलीज कर दिया है. अगर आप लाइट कॉमेडी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन