JioHotstar पर देखें ये 7 ट्रेंडिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्में, वीक डेज का स्ट्रेस चुटकी में होगा छूमंतर!

JioHotstar Top 7 Trending Thriller Action Movies: जियो हॉटस्टार पर एक से बढ़कर एक थ्रिलर-एक्शन फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी टॉप है. वहीं वीक डेज पर अगर आप इन फिल्मों को घर बैठकर देखेंगे तो आपका स्ट्रेस भी छूमंतर हो जाएगा. चलिए इन ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

jiohotstar thriller movies (1)
1 / 8

विज्ञापन

ईविल डेड राइज

ईविल डेड राइज2 / 8

ये हॉरर थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. 1 घंटे 37 मिनट की इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं ये फिल्म जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है. इसे आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

जोकर

जोकर3 / 8

साल 2019 में रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको क्राइम थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 8.3 है. बिंज वॉच करने के लिए भी ये परफेक्ट चॉइस है.

ए थर्सडे

ए थर्सडे4 / 8

यामी गौतम स्टारर ये फिल्म भी जियोहॉटस्टार की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में यामी गौतम के साथ-साथ नेहा धूपिया और करणवीर शर्मा भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है.

विज्ञापन

अंधाधुन

अंधाधुन5 / 8

आयुष्मान खुराना की ये फिल्म भी जियो हॉटस्टार पर मौजूद है. साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था. 2 घंटे 18 मिनट की इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है.

अपूर्वा

अपूर्वा6 / 8

तारा सुतारिया की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें तारा सुतारिया के साथ-साथ राजपाल यादव और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है.

विज्ञापन

मंजुम्मेल बॉयज

मंजुम्मेल बॉयज7 / 8

2 घंटे 15 मिनट की ये थ्रिलर ड्रामा फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. सौबिन शाहिर की इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब तारीफ हुई थी और फैंस ने भी इसे काफी पसंद किया था.

थुडारम

थुडारम8 / 8

मोहनलाल की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. 7.5 आईएमडीबी रेटिंग की इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म की कहानी को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन