TV पर किया राज, अब JioHotstar पर भी छाए ये 5 सुपरहिट रियलिटी शोज! देखें पूरी लिस्ट
JioHotstar Trending Reality Shows: जियोहॉटस्टार पर रियलिटी शोज भी छाए हुए हैं. टीवी पर सुपरहिट होने के बाद ये शो अब ओटीटी पर भी तहलका मचा रहे हैं. इन शोज में ड्रामा और कॉमेडी सीन्स भरपूर हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन शोज का नाम शामिल है.

JioHotstar Trending Reality Shows: जियोहॉटस्टार पर टीवी के टॉप रियलिटी शोज भी छाए हुए हैं. इन शोज में कॉमेडी और ड्रामा का भरपूर डोज मिलेगा. इनमें से कुछ पुराने हैं तो कुछ नए शोज हैं. अगर आप भी रियलिटी शोज देखने के शौकीन हैं तो इन शोज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. ये रियलिटी शोज सोशल मीडिया पर भी खूब छाए हुए हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किन-किन शोज की बात कर रहे हैं.
लाफ्टर शेफ्स
2 / 6कलर्स के रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' के अभी तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं. तीनों सीजन्स को फैंस ने खूब पसंद भी किया है. इस शो में टीवी के जाने-माने सेलेब्स कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आते हैं. वहीं हाल ही में तीसरे सीजन को अली गोनी और जन्नत जुबैर ने अपनी कुकिंग स्किल्स से जीता है. इस शो को भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट करते हैं. वीकेंड वॉच लिस्ट में आप इसे ऐड कर सकते हैं. (Pic Credit-Instagram)
खतरों के खिलाड़ी
3 / 6रोहित शेट्टी का 'खतरों के खिलाड़ी' भी इस लिस्ट में शामिल है. कलर्स टीवी चैनल पर छाने के बाद ये शो जियोहॉटस्टार पर भी तहलका मचा रहा है. हाल ही में शो का 15वां सीजन टेलीकास्ट किया जा रहा है. वीकेंड पर इस शो के 2 एपिसोड्स रिलीज हो रहे हैं. वहीं इस सीजन में इस बार नए-नए कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ पुराने कंटेस्टेंट्स भी स्टंट करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में शो के लेटेस्ट एपिसोड से शगुन शर्मा एविक्ट हुई हैं. (Pic Credit-Instagram)
भोजपुरी बवाल
4 / 6भोजपुरी इंडस्ट्री का ये पहला रियलिटी शो कलर्स पर छाया हुआ है. कलर्स टीवी के साथ-साथ ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी ट्रेंड कर रहा है. इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे अपनी लाइफ के राज खोलते नजर आ रहे हैं. शो के सभी एपिसोड्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और ये सभी भोजपुरी सितारे ऑडियंस को अपने फैमिली ड्रामा से एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. (Pic Credit-Instagram)
बिग बॉस
5 / 6सलमान खान का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 20वां सीजन 6 सितंबर को कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होने जा रहा है. इस सीजन के आने से पहले ही शो के पुराने सीजन्स भी जियोहॉटस्टार पर छाए हुए हैं. इसके पुराने सीजन्स को आप बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं 20वें सीजन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. बता दें इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं. (Pic Credit-Instagram)
पति पत्नी और पंगा
6 / 6सोनाली बेंद्रे का ये रियलिटी शो भी कलर्स पर आते ही छा गया था. वहीं अब कलर्स के साथ-साथ जियोहॉटस्टार पर भी ये शो अभी भी तहलका मचा रहा है. सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी इस शो को होस्ट कर रहे हैं. वहीं टीवी के जाने-माने कपल शो में पार्टिसिपेट करते नजर आए. बता दें इस शो की विनर रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला थे. अब फैंस को इस शो के दूसरे सीजन का भी बेसब्री से इंतजार है. (Pic Credit-Instagram)



















