JioHotstar की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाईं ये 5 फिल्में-सीरीज, एक तो OTT पर आते ही बनी टॉप 3

JioHotstar Top 5 Trending Movies Series: वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए जियोहॉटस्टार फिल्में और सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें आपको रोमांस से लेकर एक्शन तक के सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.

jiohotstar top 5 trending movies series
1 / 6
(Pic Credit- Instagram) जियोहॉटस्टार की टॉप 5 ट्रेंडिंग मूवीज-सीरीज

JioHotstar Top 5 Trending Movies Series: जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में नई-नई फिल्में और सीरीज शामिल हुई हैं. इन फिल्मों और सीरीज में आपको एक्शन, रोमांस और सस्पेंस से भरी कहानियां देखने को मिलेंगी. रक्षाबंधन के वीकेंड पर देखने के लिए ये फिल्में-सीरीज बेस्ट चॉइस हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों और सीरीज के खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सीरीज और फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल2 / 6

अक्षय कुमार की लेटेस्ट कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी रिलीज होते ही फैंस का दिल जीत लिया है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और यशपाल शर्मा जैसे सितारे शामिल हैं.

विज्ञापन

ठुकरा के मेरा प्यार 2

ठुकरा के मेरा प्यार 23 / 6

संचिता बसु और धवल ठाकुर की इस सीरीज का हाल ही में दूसरा सीजन रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर छा गई थी. मेकर्स ने इस सीरीज को जून में रिलीज किया था और 2 महीनों बाद भी ये जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर छाई हुई है. सीरीज में संचिता बसु और धवल ठाकुर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं दोनों सितारों की केमिस्ट्री भी काफी अच्छी लग रही है.

आई, नोबडी

आई, नोबडी4 / 6

पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'आई, नोबडी' फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में ये सीरीज तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस सीरीज को एक दिन पहले 25 अगस्त को ही जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया गया है. जियोहॉटस्टार पर रिलीज होते ही ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग बन गई है. इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ-साथ पार्वती तिरुवोथु और अशोक भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

विज्ञापन

यूफोरिया

यूफोरिया5 / 6

सारा अर्जुन और भूमिका चावला की ये फिल्म भी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी. वहीं इस फिल्म को गुणाशेखर ने डायरेक्ट किया है और ऑडियंस को ये फिल्म काफी पसंद भी आई. फिल्म में सारा अर्जुन और भूमिका चावला के साथ-साथ विग्नेश गाविरेड्डी, गौतम वासुदेव मेनन और नासर भी लीड रोल में हैं. ये ही वजह है कि ये ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर है.

धुरंधर: द रिवेंज

धुरंधर: द रिवेंज6 / 6

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों के बाद जियोहॉटस्टार पर भी तहलका मचा रही है. जियोहॉटस्टार पर ये फिल्म 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. सिनेमाघरों में इस फिल्म को 19 मार्च को रिलीज किया गया था और इस फिल्म ने फैंस का दिल जीत लिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन