7 एपिसोड्स, थ्रिलर सीन्स... JioHotstar पर देखें ये सस्पेंस से भरी सीरीज, बिंज वॉच के लिए है परफेक्ट!

JioHotstar Thriller Series: जियोहॉटस्टार की 7 एपिसोड्स की थ्रिलर सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसमें थ्रिलर सीन्स के साथ-साथ सस्पेंस और ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए इस सीरीज के बारे में डिटेल में जानते हैं.

ziddi ishq on jiohotstar
1 / 6
(Pic Credit- Instagram) जियोहॉटस्टार पर देखें थ्रिलर सीरीज

JioHotstar Thriller Series: अगर आप थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो जियोहॉटस्टार की 7 एपिसोड्स की सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सीरीज में आपको थ्रिलर के साथ-साथ सस्पेंस से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. 1 साल पहले रिलीज हुई इस सीरीज का नाम जियोहॉटस्टार की पॉपुलर सीरीज में शामिल है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार की थ्रिलर सीरीज

जियोहॉटस्टार की थ्रिलर सीरीज2 / 6

जियोहॉटस्टार की इस पॉपुलर थ्रिलर सीरीज का नाम 'जिद्दी इश्क' है. 7 एपिसोड्स की इस सीरीज में अदिति पोहनकर और सुमित व्यास लीड रोल में हैं. अदिति पोहनकार इस सीरीज में एक्शन सीन्स करती नजर आई हैं और ये ही वजह है कि अदिति ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया. साल 2025 में रिलीज हुई ये सीरीज जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल थी. हालांकि अभी ये फिल्म जियोहॉटस्टार की टॉप सीरीज में शामिल है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी मेहुल नाम की लड़की की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. बचपन में मेहुल अपने ट्यूशन टीचर शेखर से बेइंतहा प्यार करने लगती है. हालांकि ये प्यार एकतरफा होता है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट देखने को मिलता है जो सीधी-साधी मेहुल की लाइफ को बदल देता है. दरअसल मेहुल के ट्यूशन टीचर की रहस्यमय मौत हो जाती है और इसे आत्महत्या का नाम दिया जाता है.

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट4 / 6

मेहुल को जब पता चलता है कि जिससे वो बेइंतहा प्यार करती थी वो अब इस दुनिया में नहीं है तो वो इस खबर से टूट जाती है. मेहुल को यकीन होता है कि उसके ट्यूशन टीचर सुसाइड नहीं कर सकते. फिर क्या था मेहुल शेखर की मौत के पीछे का राज जानने के लिए छानबीन शुरू कर देती है. धीरे-धीरे मेहुल को पता चलता है कि शेखर की मौत के बीच गहरी साजिश और राज छुपा है.

विज्ञापन

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस5 / 6

7 एपिसोड्स की इस सीरीज के हर एपिसोड में सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. वहीं क्लाइमैक्स में असली राज खुलता है जो ऑडियंस को भी हैरान कर देगा. अगर आप क्लाइमैक्स के बारे में डिटेल में जानना चाहते हैं तो इस सीरीज को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. सीरीज की कहानी को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था और ये ही वजह है कि ये जियोहॉटस्टार की पॉपुलर सीरीज की लिस्ट में शामिल है.

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट6 / 6

सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आदिति पोहनकर और सुमित व्यास के साथ-साथ और भी कई सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है. सीरीज में परमब्रता चटर्जी, बरखा बिष्ट, रिया सेन, प्रियांशु पेन्युली और शाजी चौधरी भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं इस सीरीज को आप घर पर बैठकर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ भी बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन