क्राइम-थ्रिलर के हैं शौकीन, तो JioHotstar पर देखें 6 एपिसोड वाली ये मर्डर मिस्ट्री, क्लाइमैक्स खोलेगा दिमाग के पेंच

Best Suspense Crime Series: अगर आप भी रोमांस और एक्शन देखकर बोर हो चुके हैं और क्राइम-थ्रिलर देखना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक बेस्ट सीरीज के बारे में बता रहे हैं. इस सीरीज का क्लाइमैक्स आपको आखिर तक बांधकर रखेगा. आइए जानते हैं इसके बारे में...

Search: The Naina Murder Case
1 / 7
Search: The Naina Murder Case. image credit- social media

विज्ञापन

सर्च द नैना मर्डर केस

सर्च द नैना मर्डर केस2 / 7

दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ है. इस सीरीज की कहानी एक बहुत बड़े मर्डर मिस्ट्री केस के इर्द-गिर्द घूमती है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 7

इस सीरीज में आपको देखने मिलेगा कि एक बड़ी राजनीतिक हस्ती की गाड़ी के अंदर से एक जवान लड़की की लाश मिलती है और ये केस बुरी तरह से उलझा हुआ होता है.

पुलिस और राजनीति

पुलिस और राजनीति4 / 7

जैसे ही केस पुलिस के पास जाता है, तो ये पूरा मामला पुलिस और राजनीति के बीच बुरी तरह उलझ जाता है. हालांकि, इस दौरान आने वाले ट्विस्ट और इसका क्लाइमैक्स आपको आखिर तक सीरीज से बांधकर रखेगा.

विज्ञापन

कहां देखें

कहां देखें5 / 7

इस सीरीज का डायरेक्शन जाने-माने डायरेक्टर रोहन सिप्पी ने किया है. इसे अप्लॉज एंटरटेनमेंट और हाईगेट एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है. अगर आपने भी इसे नहीं देखा है, तो आप इसे जियोहॉटस्टर पर देख सकते हैं.

टोटल 6 एपिसोड

टोटल 6 एपिसोड6 / 7

इस सीरीज के पहले सीजन में टोटल 6 एपिसोड हैं. इन सभी एपिसोड का रनटाइम लगभग 42 मिनट, 42 मिनट, 37 मिनट, 33 मिनट, 33 मिनट और 30 मिनट का है.

विज्ञापन

आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

वहीं, अगर रेटिंग की बात करें तो इसे IMDb पर 10 में से करीब 6.2 की रेटिंग मिली है. ये एक बेहतरीन थ्रिलर सीरीज है, जो आपके लिए एक अच्छा टाइमपास साबित हो सकती है, जिसे आप परिवार के साथ भी देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन