'धुरंधर 2' को पछाड़ JioHotstar पर छाई 2 घंटे 21 मिनट की क्राइम-थ्रिलर फिल्म, ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरा है क्लाइमैक्स!
JioHotstar Trending Movie: जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म में ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. चलिए इस फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.

JioHotstar Trending Movie: अगर आप भी क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस 2 घंटे 21 मिनट की फिल्म में ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म के क्लाइमैक्स में एक गहरे राज से पर्दा उठता है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म
2 / 6जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'कोकेन' है. श्रवण तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 5 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया गया है. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है. जियोहॉटस्टार पर ये फिल्म चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ट्रेंडिंग लिस्ट में इस फिल्म ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' को भी पीछे छोड़ दिया है. 'धुरंधर: द रिवेंज' 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
फिल्म की कहानी
3 / 6फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी मुंबई के एक खतरनाक ड्रग कार्टेल के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं ड्रग्स के अवैध बिजनेस का पर्दाफाश करने के लिए कहानी में एक ईमानदार इंस्पेक्टर जलाल की एंट्री होती है. इसके बाद जलाल इस केस पर काम करता है और असली अपराधी तक पहुंचने की कोशिश में जुट जाता है. इस दौरान उसे कई थ्रिलर ट्विस्ट का सामना करना पड़ता है, जिसके बाद कहानी और उलझती नजर आती है.
क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस
4 / 6फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कई राज से पर्दा उठता है. वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स में ही असली सस्पेंस छुपा है. क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच करनी पड़ेगी. फिल्म में क्राइम और थ्रिलर सीन्स के साथ-साथ कुछ मजेदार सीन्स भी देखने को मिलते हैं. इस फिल्म के सीन्स सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं फैंस भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट
5 / 6'कोकेन' में इंस्पेक्टर जलाल का किरदार अभिमन्यु सिंह ने बखूबी निभाया है. प्राइम वीडियो की सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में फनी अंदाज में नजर आए अभिमन्यु सिंह 'कोकेन' में सीरियस रोल में दिखाई देते हैं. अभिमन्यु सिंह के साथ-साथ फिल्म में अशोक सम्राट, निसार खान, उदय टिकेकर, मुश्ताक खान, आलोक पांडे और इरफान रजा खान जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग
6 / 6फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है. वहीं अगर आप वीकेंड पर किसी नई फिल्म देखना चाहते हैं तो इस फिल्म को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. बता दें जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में 'कोकेन' के साथ-साथ 'बिग बॉस 20', 'वेलकम टू द जंगल', 'ठुकरा के मेरा प्यार 2', 'धुरंधर: द रिवेंज', 'धुरंधर', 'यूफोरिया' और 'द कोर्ट' जैसी फिल्में और सीरीज शामिल हैं.