JioHotstar Best Horror Movies: जियोहॉटस्टार पर देखें ये 5 बेस्ट हॉरर फिल्में, डर के साथ मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज!

JioHotstar Best Horror Movies: जियोहॉटस्टार की हॉरर फिल्मों को आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इन फिल्मों में डर और थ्रिलर से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इनमें एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलेगा. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

JioHotstar Best Horror Movies
1 / 6
(Pic credit- Instagram)

JioHotstar Best Horror Movies: अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो जियोहॉटस्टार की हॉरर फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म में आपको डर और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इन फिल्मों के सीन्स भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं. वीकेंड पर अपने दोस्तों के साथ बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

सेड्यूसर

सेड्यूसर2 / 6

हॉरर से भरी इस फिल्म का नाम भी लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में हॉरर के साथ-साथ थ्रिलर से भरपूर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. आरजे डेनियल हन्ना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप 5 भाषाओं में देख सकते हैं. इनमें हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी शामिल हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. फिल्म में रेचल कुक, ब्रेंडन ब्रैडली और ओलेविया ग्रेस एपलगेट लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

द एक्सोरसिज्म ऑफ गॉड

द एक्सोरसिज्म ऑफ गॉड3 / 6

साल 2022 में रिलीज हुई ये फिल्म भी हॉरर सीन्स से भरपूर है. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं हर सीन को देखकर आपके रोंगटे खड़े होते दिखाई देंगे. इस फिल्म ने रिलीज होते ही जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली थी. वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा है जिसे देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

ईविल डेड राइज

ईविल डेड राइज4 / 6

एलिसा सदरलैंड स्टारर इस सीरीज का नाम भी हॉरर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में हॉरर के साथ-साथ मिस्ट्री से भरे सीन्स भी शामिल हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नेल फिशर, लिलि सुलिवन, मॉर्गन डेविस और गैब्रिएल एचोल्स लीड रोल में हैं. इस फिल्म को ली क्रोनिन ने डायरेक्ट किया है. साथ ही इस फिल्म की कहानी को भी उन्होंने ही लिखा है.

विज्ञापन

ईशा

ईशा5 / 6

साल 2025 में रिलीज हुई ये फिल्म भी जियोहॉटस्टार की हॉरर फिल्मों की लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था और फैंस ने भी इस फिल्म को खूब पसंद किया था. फिल्म की स्टारकास्ट की बात की जाए तो इस फिल्म में हिबा पटेल, सिरी हनुमंथ, अरुण, बबलू पृथ्वीराज और अखिल राज उद्देमारी मुख्य भूमिका में हैं. बिंज वॉच के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

दे विल किल यू

दे विल किल यू6 / 6

इस हॉरर फिल्म को जियोहॉटस्टार पर हाल ही में रिलीज किया गया है. हॉरर के साथ-साथ इस फिल्म में कॉमेडी और एक्शन से भरे सीन्स भी शामिल हैं. किरिल सोकोलोव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी को भी किरिल सोकोलोव ने ही लिखा है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में जाजी बीट्ज, पैटर्सन जोसेफ, टॉम फेल्टन, हीथर ग्राहम और पेट्रीसिया आर्केट लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन