Jio Hotstar Trending Shows 2026: टॉप 5 वेब सीरीज, जिसमें मिलेगा रोमांस और थ्रिलर का भरपूर मजा, नोट कर लें सारे नाम
Jio Hotstar Top Trending Shows 2026: अगर आपको रोमांस और थ्रिलर से भरी फिल्में या सीरीज देखना पसंद है, तो Jio Hotstar पर ये 5 वेब सीरीज जरूर देखें. इसमें आपको तगड़ी कहानी के साथ मजेदार सीन्स देखने को मिलेंगे, जिन्हें आप महीनों तक नहीं भुला पाएंगे.

अगर आपको रोमांस और थ्रिलर से भरी फिल्में या सीरीज देखना पसंद है, तो Jio Hotstar पर ये 5 वेब सीरीज जरूर देखें. इसमें आपको तगड़ी कहानी के साथ मजेदार सीन्स देखने को मिलेंगे, जिन्हें आप महीनों तक नहीं भुला पाएंगे.
Jio Hotstar पर ट्रेडिंग वेब सीरीज
2 / 8Jio Hotstar पर कुछ ऐसी बेहतरीन वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. 2026 में कुछ खास वेब सीरीज लगातार ट्रेंड कर रही हैं, जिसका आप लुत्फ उठा सकते हैं.
रोमांस-थ्रिलर का मिलेगा मजा
3 / 8इन वेब सीरीज में आपको रोमांस, थ्रिलर, कॉमेडी का फुल मजा मिलेगा. अगर आप भी ऐसे शो ढूंढ रहे हैं जो दिल को छू लें और एक साथ सस्पेंस दें, तो ये टॉप 5 वेब सीरीज आपके लिए परफेक्ट हैं. आज ही इनके नाम नोट कर लें और परिवार या दोस्तों के साथ एंजॉय करें.
चिरैया
4 / 8यह देसी सीरीज एक छोटे से गांव की कहानी है, जहां एक लड़की का सफर दिखाया गया है. चिरैया में रोमांस बहुत प्यारा है, लेकिन साथ ही पुराने रहस्य भी खुलते जाते हैं. हर एपिसोड में थ्रिलर का तड़का लगा रहता है. इसमें मेरिटल रेप जैसे गंभीर मुद्दे के बारे में बताया गया है
मैड फॉर ईचअदर
5 / 8यह एक कोरियन शो है, जिसमें बेहतरीन रोमांटिक-कॉमेडी दिखाया गया है. इसमें 2 ऐसे लोगों की कहानी दिखाई गई है, जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. लेकिन ऐसे हालात बन जाते हैं, जो उन्हें करीब ले जाते हैं.
गेम ऑफ थ्रोन्स
6 / 8यह सीरीज 2011 में आई थी, लेकिन 2026 में भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. आज भी Jio Hotstar के ट्रेडिंग लिस्ट का पार्ट बनी हुई है. इसमें हाई फैंटेसी, राजनीति और जबरदस्त थ्रिलर का भरपूर कॉम्बिनेशन मिलेगा.
लव बियोंड विकेट
7 / 8यह सीरीज तमिल भाषा की स्पोर्ट्स ड्रामा टीवी सीरीज है, जो Jio Hotstar पर खूब ट्रेंड कर रही है. इसमें क्रिकेट के लिए पागलपन के साथ साथ रोमांस का कॉम्बिनेशन दिखाया गया है. क्रिकेट के पीछे छिपे इमोशन को बड़े बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है.
डोरेमोन
8 / 8इस मजेदार कार्टून की शुरुआत 1969 में हुई थी, जिसको एनीमे के रूप में दिखाया गया था. यह पहली बार 1973 में निप्पॉन टेलीविजन पर आया था, जो बच्चों का फेवरेट बन गया. Jio Hotstar पर आज भी यह मजेदार शो ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल है.