Jio Hotstar पर छाई 9.2 IMDb रेटिंग वाली ये मजेदार सीरीज, 15 सालों से लगातार कर रही ट्रेंड, शाही परिवारों का ऐसा घमासान देखकर घुम जाएगा दिमाग

HBO Web Series Game of Thrones: कुछ सीरीज इतनी शानदार होती हैं, जो कई साल पहले रिलीज हुईं, लेकिन उनका असर आज भी है. ऐसी ही एक वेब सीरीज 2011 में रिलीज हुई थी, जिसको आज भी लोग बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं. इसको 9.2 जैसी हाई IMDb रेटिंग भी मिली है.

HBO web series game of thrones
1 / 7
HBO web series game of thrones

कुछ सीरीज इतनी शानदार होती हैं, जो कई साल पहले रिलीज हुईं, लेकिन उनका असर आज भी है. ऐसी ही एक वेब सीरीज 2011 में रिलीज हुई थी, जिसको आज भी लोग बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं. इसको 9.2 जैसी हाई IMDb रेटिंग भी मिली है.

विज्ञापन

शानदार वेब सीरीज का प्रभाव

शानदार वेब सीरीज का प्रभाव2 / 7

कुछ वेब सीरीज रिलीज होती हैं, जो हमेशा के लिए अमर हो जाती हैं. यह खास वेब सीरीज भी कुछ ऐसी ही है, जो 2011 में रिलीज हुई, लेकिन आज भी इसे उतने ही चाव से देखा जा रहा है. आइए जानते हैं इस खास सीरीज के बारे में.

विज्ञापन

कौन सी है वेब सीरीज?

कौन सी है वेब सीरीज?3 / 7

इस वेब सीरीज का नाम है- गेम ऑफ थ्रोन्स. यह एक ऐसी सीरीज है, जो लोगों के दिलों पर राज कर रही है. इसकी IMDb रेटिंग 9.2 है. लाखों लोगों ने इसे देखा और पसंद किया. अब यह Jio Hotstar पर आसानी से उपलब्ध है. अगर आप एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस पसंद करते हैं तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट है.

शाही परिवारों का घमासान

शाही परिवारों का घमासान4 / 7

इस सीरीज की कहानी वेस्टरोस नाम के एक काल्पनिक देश में घूमती है. यहां कई शाही परिवार सिंहासन के लिए लड़ रहे हैं. स्टार्क परिवार, लैनिस्टर परिवार और कई दूसरे घराने एक-दूसरे से टकराते हैं. कोई गद्दारी करता है तो कोई दोस्ती निभाता है.

विज्ञापन

राजा की मौत से मचा हडकंप

राजा की मौत से मचा हडकंप5 / 7

एक दिन राजा रॉबर्ट की मौत के बाद पूरा देश अराजकता में फंस जाता है. हर परिवार का अपना सपना है. कोई तो सिर्फ ताकत चाहता है तो कोई न्याय. लेकिन यहां न्याय मिलना मुश्किल है. तलवारें चलती हैं, साजिशें रचती हैं और कोई भी सुरक्षित नहीं रहता. छोटे-छोटे बच्चे भी इस खेल में शामिल हो जाते हैं. यह देखकर दिमाग घूम जाता है कि लोग सिंहासन के लिए कितना कुछ कर सकते हैं.

15 सालों से लगातार ट्रेंड

15 सालों से लगातार ट्रेंड6 / 7

गेम ऑफ थ्रोन्स 2011 में शुरू हुई थी. अब 15 साल बीत चुके हैं लेकिन यह सीरीज आज भी ट्रेंड कर रही है. लोग इसे बार-बार देखते हैं. नई पीढ़ी भी इसे पसंद करती है. हर सीजन में नया ट्विस्ट आता है. कभी ड्रैगन उड़ते हैं तो कभी भयानक लड़ाइयां होती हैं.

विज्ञापन

सीरीज के जाने माने किरदार

सीरीज के जाने माने किरदार7 / 7

इस सीरीज में आपको कुछ किरदार खूब देखने को मिलेंगे. जैसे कि टायरियन, जॉन स्नो, डेनेरिस आदि. इसके हर एपिसोड में आपको कुछ नया देखने को मिलेगा. साथ ही मजेदार एक्शन के साथ साथ इमोशन का ही तगड़ा मेल देखेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन