Jennifer Winget की गोवा वेडिंग की फोटोज हुईं वायरल, 41 की उम्र में एक्ट्रेस ने दोबारा बसाया घर
Jennifer Winget Goa Wedding: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपने पति विलियम इश्माएल से एक बार फिर गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी कर ली है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी का जश्न इंडियन रीति-रिवाजों से मनाया. सोशल मीडिया पर कपल की फोटोज वायरल हो रही हैं.

Jennifer Winget Goa Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपने विदेशी बिजनेसमैन पति विलियम इश्माएल के साथ एक बार फिर गोवा में शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की गोवा वेडिंग की फोटोज वायरल हो रही हैं. इसमें जेनिफर के करीबी दोस्त और उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए. जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.
गोवा में की शादी
2 / 6जेनिफर विंगेट ने जुलाई 2026 में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से यूके (युनाइटेड किंगडम) में शादी की थी. इस दौरान एक्ट्रेस के करीबी दोस्त उनकी शादी में शामिल नहीं हो सके थे. वहीं अपने एक बार फिर एक्ट्रेस ने अब इंडियन रीति-रिवाजों से शादी का जश्न मनाया. साथ ही एक्ट्रेस ने एक बार फिर क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से ही गोवा में शादी की है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज
3 / 6जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल क्रिश्चियन स्टाइल में दूल्हा-दुल्हन बने हुए काफी प्यारे लग रहे हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अभी तक अपनी गोवा वेडिंग की फोटोज शेयर नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की शादी के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. शादी में आए मेहमानों ने कपल की इन फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.
दोनों के लुक्स ने खींचा ध्यान
4 / 6वायरल फोटोज में जेनिफर ने पीच कलर का गाउन पहना है. वहीं हाथों में फूलों का गुलदस्ता लेकर एक्ट्रेस अपने पति विलियम की ओर बढ़ती दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस इस लुक में बेहद सुंदर लग रही हैं. वहीं एक्ट्रेस के पति विलियम भी सूट-बूट में नजर आ रहे हैं. दोनों का लुक काफी क्लासी लग रहा है. वहीं साथ में भी दोनों क्यूट पोज देते नजर आ रहे हैं. क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से दोनों ने एक-दूसरे को फिर से पति-पत्नी के रूप में चुना.
मंदिरा बेदी संग फोटो वायरल
5 / 6एक फोटो में जेनिफर विंगेट और उनके पति विलियम के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी भी नजर आ रही हैं. मंदिरा बेदी ने ब्लैक कलर का ऑफ-शॉल्डर गाउन कैरी किया हुआ है. मंदिरा बेदी जेनिफर और विलियम के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इस फोटो में मंदिरा अपनी दोस्त जेनिफर के लिए काफी खुश दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर इस फोटो को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
12 साल बाद की दूसरी शादी
6 / 6बता दें जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में पहली शादी एक्टर करण सिंग ग्रोवर से की थी. हालांकि दोनों की शादी ज्यादा चल नहीं सकी और साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. वहीं इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु संग शादी कर ली और दोनों खुशी-खुशी अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं. वहीं अब साल 2026 में 41 साल की उम्र में जेनिफर भी विलियम को अपना हमसफर बना चुकी हैं.



















