जितेंद्र की पत्नी की 10 खूबसूरत फोटोज वायरल, ग्लैमर के सामने बड़ी-बड़ी हसीनाएं भी हुईं फेल!

Jeetendra Wife Shobha Kapoor 10 Photos: जितेंद्र का नाम बॉलीवुड का जाना-माना नाम है. उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और फैंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं जितेंद्र की पत्नी भले ही लाइम लाइट से दूर रहती हों लेकिन उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स की पूरी बागडोर संभाल रखी है. अब सोशल मीडिया पर शोभा कपूर की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनके सामने बड़ी-बड़ी हसीनाओं का ग्लैमर भी फेल है.

jeetendra wife shobha kapoor (6)
1 / 11

विज्ञापन

शोभा कपूर का करियर

शोभा कपूर का करियर2 / 11

जितेंद्र की पत्नी शोभा कपूर का करियर हमेशा से बॉलीवुड से दूर रहा है. वहीं एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत में एक एयर होस्टेस थीं. इसके बाद उनकी मुलाकात जितेंद्र से हुई और दोनों ने 1974 में शादी कर ली.

विज्ञापन

फैमिली को दिया टाइम

फैमिली को दिया टाइम3 / 11

दोनों का रिश्ता लंबे समय से मजबूती से बना हुआ है. शोभा कपूर ने शादी के बाद अपनी फैमिली को ही टाइम दिया है. आज दोनों के बच्चे तुषार कपूर और एकता कपूर ने भी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है.

बच्चों का बनाया करियर

बच्चों का बनाया करियर4 / 11

तुषार कपूर ने जहां अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई. तो वहीं दूसरी ओर एकता कपूर ने टीवी कंटेंट को नई दिशा दिखाई. एकता ने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए कई टीवी सीरियल्स बनाए हैं जो आज भी टीवी पर राज कर रहे हैं.

विज्ञापन

बालाजी टेलीफिल्म्स की हैं मालकिन

बालाजी टेलीफिल्म्स की हैं मालकिन5 / 11

एकता की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स ने ऑडियंस को एक से बढ़कर एक टीवी सीरियल्स दिए हैं. इतना ही नहीं एकता कपूर ने बहुत सारे टीवी सेलेब्स को लॉन्च करके टीवी का स्टार बनाया है. उनकी मां शोभा कपूर इस प्रोडक्शन कंपनी से जुड़ी हैं.

संभालती हैं बिजनेस

संभालती हैं बिजनेस6 / 11

बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़े क्रिएटिव फैसले एकता कपूर लेती हैं, वहीं बिजनेस मैनेजमेंट पूरी तरह से शोभा कपूर ही संभालती हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस ने टीवी सीरियल्स के साथ-साथ कई बड़ी फिल्मों का भी निर्माण किया है.

विज्ञापन

बालाजी टेलीफिल्म्स ने इन फिल्मों का किया निर्माण

बालाजी टेलीफिल्म्स ने इन फिल्मों का किया निर्माण7 / 11

बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्मों में ‘द डर्टी पिक्चर', ‘एक विलेन', ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' और ‘ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्में भी शमिल हैं. इन फिल्मों को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है और ये फिल्में सुपरहिट की लिस्ट में शामिल हैं.

बच्चों की लाइफ से जुड़े फैसले लेती हैं शोभा कपूर

बच्चों की लाइफ से जुड़े फैसले लेती हैं शोभा कपूर8 / 11

शोभा कपूर एक स्ट्रॉन्ग मैनेजर हैं. जो अपनी कंपनी के लिए अहम फैसले लेती हैं और बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स को बेहद अच्छे ढंग से संभालती हैं. ये ही वजह है कि उनके बच्चे भी उनके फैसले की इज्जत करते हैं और अपनी जीवन के फैसलों में भी उनकी सलाह लेते हैं.

विज्ञापन

लाइमलाइट से रहती हैं दूर

लाइमलाइट से रहती हैं दूर9 / 11

जितेंद्र जहां बॉलीवुड में एक दिग्गज कलाकार हैं और उनका जीवन हमेशा से लाइमलाइट में ही रहा है. वहीं दूसरी ओर शोभा कपूर हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इंडस्ट्री में उनकी काफी अहम जगह है.

बेटे को किया सपोर्ट

बेटे को किया सपोर्ट10 / 11

वहीं बेटी के साथ-साथ बेटे तुषार कपूर के करियर में भी शोभा कपूर का अहम रोल रहा है. वो हमेशा से अपने बेटे को सपोर्ट करती आई हैं. शोभा कपूर ने पत्नी के साथ-साथ मां का फर्ज भी बेहद अच्छे से निभाया है.

विज्ञापन

जितेंद्र संग मजबूत रिश्ता

जितेंद्र संग मजबूत रिश्ता11 / 11

जितेंद्र और शोभा कपूर इंडस्ट्री के उन कपल्स में शामिल हैं जो सालों से एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं और समय के साथ इनका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होता जा रहा है. वहीं जितेंद्र भी अपनी पत्नी शोभा कपूर को बहुत मानते हैं और उनकी सलाह भी लेते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन