1 / 6
(Pic Credit- Instagram) टीवी और बॉलीवुड सितारों ने स्क्रीन पर निभाया श्रीकृष्ण का अवतार
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर को पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्णा के जन्मदिन का जश्न मनाया जाता है. इस खास मौके पर आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में श्रीकृष्णा का किरदार निभाया है. वहीं हर सितारे ने कृष्ण के अवतार में ऑडियंस का दिल भी जीता. इनमें अक्षय कुमार से लेकर सौरभ राज जैन तक शामिल हैं.
नितीश भारद्वाज

2 / 6
नितीश भारद्वाज टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. साल 1988 में एक्टर ने टीवी के फेमस शो 'महाभारत' में श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था. इस किरदार ने नितीश भारद्वाज को घर-घर में फेमस कर दिया था. उनकी एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया था. ये किरदार इतना फेमस हुआ था कि ऑडियंस नितीश भारद्वाज के दीवाने हो गए थे. वहीं आज भी उन्हें श्रीकृष्ण के किरदार के लिए ही जाना जाता है.
अक्षय कुमार

3 / 6
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी बड़े पर्दे पर श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके हैं. साल 2012 में आई 'ओह माई गॉड' में अक्षय कुमार ने भी कृष्णा का रोल निभाया था. हालांकि फिल्म में वो सूट-बूट पहने नजर आए थे. लेकिन फिल्म के आखिर सीन में अक्षय कुमार को श्रीकृष्णा के रूप में ही देखा गया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था.
सौरभ राज जैन

4 / 6
साल 2013 में आए टीवी के शो 'महाभारत' में सौरभ राज जैन ने श्रीकृष्णा बनकर ऑडियंस का दिल जीत लिया था. इस किरदार के लिए सौरभ राज जैन को इतना प्यार मिला कि वो श्रीकृष्णा के किरदार से ही फेमस हो गए. आज भी ऑडियंस उनके श्रीकृष्णा किरदार को खूब प्यार करती है. वहीं सौरभ राज जैन इस किरदार में काफी खूबसूरत भी दिखाई दिए थे.
सुमेध मुद्गलकर

5 / 6
सुमेध मुद्गलकर भी श्रीकृष्णा का किरदार निभा चुके हैं. साल 2018 में आए टीवी शो 'राधा कृष्ण' में सुमेध श्रीकृष्णा के अवतार में नजर आए थे. उनके इस किरदार ने हर किसी के दिल में अलग छाप छोड़ दी थी. इस शो के जरिए सुमेध घर-घर में फेमस भी हो गए थे. वहीं सुमेध के साथ इस सीरियल में राधा का किरदार मल्लिका सिंह ने बेहद खूबसूरती के साथ निभाया था.
स्वप्निल जोशी

6 / 6
साल 1993 में आए टीवी शो 'श्री कृष्णा' में स्वप्निल जोशी श्रीकृष्ण बने थे और उन्होंने अपने लुक से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. रामानंद सागर के इस शो को फैंस ने खूब पसंद किया था. उनकी एक्टिंग पर हर कोई फिदा हो गया था. वहीं आज भी उन्हें श्रीकृष्णा के रूप में ही देखा जाता है. स्वप्निल जोशी के साथ-साथ इस शो में राधा के किरदार में श्वेता रस्तोगी नजर आई थीं.