Met Gala 2026 में 'आम' लेकर पहुंचीं ईशा अंबानी, करोड़ों के हीरे देखकर सबकी चौंधिया गईं आंखें, देखें ये अनोखा लुक
Isha Ambani Met Gala 2026 Look: न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला 2026 में अनोखे फैशन देखने को मिले. लेकिन ईशा अंबानी ने अपने अनोखे आम वाले लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. करोड़ों के हीरों के साथ आम का ये लुक बड़ा अनोखा लग रहा है.

Isha Ambani Met Gala 2026 Look: न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला 2026 में अनोखे फैशन देखने को मिले. लेकिन ईशा अंबानी ने अपने अनोखे आम वाले लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. करोड़ों के हीरों के साथ आम का ये लुक बड़ा अनोखा लग रहा है.
फैशन का सबसे बड़ा इवेंट
2 / 8फैशन इंडस्ट्री में Met Gala सबसे बड़ा इवेंट होता है. इसमें बड़े बड़े सितारे थीम के अनुसार अनोखे ड्रेस और फैशन को दिखाते हैं. हर साल लोग इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस साल भी न्यूयॉर्क में यह इवेंट आयोजित हुआ.
Met Gala 2026 में भारत का जलवा
3 / 8Met Gala 2026 में भारत की तरफ से करण जौहर, अनन्या बिड़ला, गौरवी कुमारी, सवाई पद्मनाभ सिंह, सुधा रेड्डी, मनीष मल्होत्रा और ईशा अंबानी पहुंचे. जहां पर सभी ने अपने बेहतरीन आउटफिट्स से चार चांद लगा दिए.
ईशा अंबानी का बेहतरीन लुक
4 / 8Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का लुक बेहद खास बन गया. क्योंकि उन्होंने अपने हाथ में एक क्रोशिया बैग के अंदर आम ले रखा था. बता दें कि वह फल असली नहीं है, बल्कि सुबोध गुप्ता द्वारा बनाई गई एक स्टील की मुर्ति है.
करोड़ों की हीरे और खूबसूरत ज्वैलरी
5 / 8ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी के ज्वैलरी कलेक्शन से 200 से अधिक पुराने गहरे पहनें. अपने ब्लाउज से लेकर आउटफिट पर कई जगहों पर हीरे जड़े हुए थे. इसके अलावा लोरेन श्वार्ट्ज का 50 कैरेट का पन्ना (Emerald) और दो डायमंड नेकलेस शामिल थे, जिनकी कुल वजन 250 कैरेट से अधिक था.
सोने की साड़ी पहनी
6 / 8ईशा अंबानी यही नहीं रुकीं. करोड़ों के डायमंड्स पहनने के बाद उन्होंने सोने की कस्टम साड़ी पहनी थी, जिसे गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया है. यह साड़ी शुद्ध सोने के धागों से बुनी गई है. इस साड़ी को बनाने में 50 कारीगरों ने 1,200 से अधिक घंटे मेहनत की थी.
मेटल का गजरा
7 / 8उन्होंने बालों में गजरा लगाया है, जो कि असली फूलों का नहीं बल्कि कलाकार सौरभ गुप्ता द्वारा कागज, तांबा और पीतल से 150 घंटों में तैयार किया गया. यह हेयर स्कल्पचर वाकई अनोखा लग रहा है.
प्री-पार्टी लुक में क्या पहना?
8 / 8इससे पहले मेट गाला की प्री-पार्टी में उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई 'बैंडेज ड्रेस' पहनी थी, जिसमें भारत के 26 अलग-अलग क्षेत्रों की पारंपरिक बुनाई और बॉर्डर्स का इस्तेमाल किया गया था. इस तरह ईशा ने इतना अनोखा लुक लिया.