Netflix से Prime Video तक, OTT पर देखें Irrfan Khan की 7 धांसू फिल्में; आज भी हैं ऑडियंस की फेवरेट

Irrfan Khan 7 Movies: दिवंगत एक्टर इरफान खान आज भले ही हमारे साथ ना हों, लेकिन उनकी फिल्में आज भी ऑडियंस की फेवरेट बनी हुई हैं. आज हम कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आज भी OTT पर छाई हुई हैं. इन फिल्मों में इरफान खान ने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में अलग ही पहचान बना ली थी. चलिए आपको भी इन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

irrfan khan movies
1 / 8

विज्ञापन

पान सिंह तोमर

पान सिंह तोमर2 / 8

साल 2012 में आई 'पान सिंह तोमर' में इरफान खान की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी. इस फिल्म में इरफान खान के साथ-साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, माही गिल और विपन शर्मा भी लीड रोल में थे. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

द लंच बॉक्स

द लंच बॉक्स3 / 8

इरफान खान की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में इरफान खान के साथ-साथ निमरत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

पिकू

पिकू4 / 8

साल 2015 में आई 'पिकू' में इरफान खान के साथ-साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं आप इस फिल्म को भी आप यूट्यूब पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

हिंदी मीडियम

हिंदी मीडियम5 / 8

इरफान खान की इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2017 में आई इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में दिल्ली के एक परिवार की कहानी को कॉमेडी अंदाज में दिखाया गया था. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

तलवार

तलवार6 / 8

इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को भी आप ओटीटी पर देख सकते हैं. इस फिल्म में इरफान खान के साथ-साथ कोंकणा सेन शर्मा और नीरज काबी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

लाइफ ऑफ पाई

लाइफ ऑफ पाई7 / 8

इरफान खान की आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में 'लाइफ ऑफ पाई' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को 2012 में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर हिंदी और इंग्लिश में मौजूद है.

करीब करीब सिंगल

करीब करीब सिंगल8 / 8

साल 2017 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में इरफान खान के साथ-साथ पार्वती थिरुवोथु भी लीड रोल में हैं. तनुजा चंद्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन